google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष श्री भोजराज साहू के नेतृत्व में जनजागरण अभियान पदयात्रा का समापन व नुक्कड़ सभा का आयोजन

आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष श्री भोजराज साहू के नेतृत्व में ग्राम ओटेबन्द के विष्णु राइस मिल से साप्ताहिक बाजार तक बढ़ती महंगाई एवं केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ जनजागरण अभियान पदयात्रा का समापन कर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया,जिसे छ ग सरकार के संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवरसिंह निषादजी,जिला कांग्रेस कमेटी बालोद की अध्यक्ष सम्माननिया श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर,छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त ब्लाक प्रभारी श्री पुरुषोत्तम पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती अनिता साहू,ब्लाक किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्री रामस्वरूप साहू,जनपद सभापति श्रीमती पायल शर्मा ने सम्बोधित किया!सभी वक्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भरी एवं श्री कुंवर सिंह निषादजी ने छ ग सरकार के 3 वर्षों की उपलब्धियों को बताते हुए केंद्र सरकार से जीएसटी क्षतिपूर्ति राशि 22000 करोड़ अविलंब राज्य शासन को देने की मांग की!जिला कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री श्री आलोक चन्द्राकर ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जूट कमिश्नर के माध्यम से छ ग के धान खरीदी को प्रभावित करने बारदाना का संकट खड़ा किया गया है!साथ ही आम जनता को पाम्पलेट का वितरण किया गया!संचालन महामंत्री श्री तामेश्वर देशमुख ने किया!
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ श्री नारायण साहू,श्री संजय साहू,श्री नीलकंठ टंडन,श्री कुलेश्वर चन्द्राकर,ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष मो सलीम,डॉ सुनील चन्द्राकर,जोन अध्यक्ष मानसिंह देशलहरा,अनिल कटहरे,सरपंच संघ अध्यक्ष डोमन देशमुख,युवा कांग्रेस अध्यक्ष लोगन सार्वा,NSUI अध्यक्ष श्री अभिषेक यादव,सेक्टर प्रभारी पवन सिन्हा,यशवंत देशमुख,कार्तिक डहरिया,ब्लाक सचिव डुपेंद्र साहू,रूपचंद जैन,पूनम साहू,लिखन निषाद,युकां के रिजवान तिगाला,दिनेश चन्द्राकर,उस्मान रजा,डोगेन्द्र चन्द्राकर,चोवाराम नेताम,गोविंद मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *