cg24आजतक न्यूज :-
भानपुरी-ग्राम पंचायत मुंडागांव के धान खरीदी केन्द्र का आज 01 दिसम्बर को जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान ने मुंडागांव धान खरीदी केन्द्र का विधिवत पूजा पाठ कर शुभारंभ किया इस अवसर पर श्री निर्देश दिवान ने धान खरीदी केन्द्र का जायजा लेते हुए खरीदी केन्द्र के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।निर्देश दिवान ने कहा कि जबसे छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार बनी है तब से किसी ना किसी नाम से किसानों को परेशान कर रही है, कभी बारदाना की कमी तो कभी गिरदावरी जैसे समस्या से किसानों को परेशान किया जा रहा है वर्तमान में भी एक माह देरी से धान खरीदी करने के बाद भी भूपेश बघेल बारदाना तक की व्यवस्था नहीं कर सके हैं उल्टा अपनी नाकामी का ठिकरा सदैव केन्द्र पर फोड़ने का कार्य करते हैं। निर्देश दिवान ने भूपेश सरकार को आढ़े हाथ लेते हुए कहा कि इस वर्ष भी वैसा ही समस्या किसानों को झेलना पड़ेगा तो मैं अपने क्षेत्र के किसानों संग मिलकर उग्र आंदोलन करूंगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904