google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

रेलवे मंत्री से मुलाकात कर सांसद मोहन मंडावी ने रायपुर, जगदलपुर रेल लाइन विस्तार की मांग की,2017 में हो चुका है सर्वे

cg24आजतक न्यूज

रायपुर से जगदलपुर वाहया धमतरी कांकेर रेल लाइन विस्तार का 2017 में हुई सर्वे की प्रशासकीय स्वीकृति के लिए कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी ने भारत सरकार के केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर प्रशासकीय स्वीकृति की रखी मांग।
कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी जी शीतकालीन सत्र के दौरान दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव से भेंट कर रायपुर जगदलपुर रेल लाइन विस्तार की मांग को प्रमुखता से रखे। ज्ञात होना चाहेंगे कि इस रेल लाइन विस्तार का सर्वे कार्य 2017 में रेल विभाग द्वारा पूर्ण किया जा चुका है जिसे प्रशासकीय स्वीकृति के लिए रेल विभाग द्वारा भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी निर्वाचित होने के पश्चात लोकसभा के प्रथम सत्र से ही रेल लाइन विस्तार की मांग लगातार करते आ रहे हैं,। कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी लोकसभा में इस संबंध में दो बार प्रश्न भी लगा चुके हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री रेल से भी कांकेर सांसद के द्वारा पूर्व में इस विषय को प्रमुखता से रखा जा चुका था। आज पुनः दिनांक एक दिसंबर 2021 को केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर सांसद कांकेर श्री मोहन मंडावी ने रेल लाइन विस्तार की मांग को पुनः स्मरण दिलाया । मंत्री जी ने इस रेल लाइन के विस्तार को पूरा करने बाबत सकारात्मक चर्चा कर सांसद कांकेर को पूर्ण भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *