
cg24आजतक न्यूज़
डौंडीलोहारा:- कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया के विशेष प्रयास से ग्राम खरथुली में धान खरीदी उप केंद्र की सौगात मिलने के बाद बुधवार को महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया के प्रतिनिधि अनिल लोढा ने खरथुली क्षेत्रवासियों के साथ खुशी बांटने ग्राम खरथुली पहुंचे जहां ग्राम वासियों ने पूरी तैयारी के साथ अतिथियों का स्वागत सत्कार करते हुए ग्राम देवी शीतला माता के मंदिर में पूजा अर्चना कराने ले गये। अतिथियों ने पूजा कर सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया। ततपश्चात अतिथियों ने धान खरीदी उप केंद्र प्रांगण पहुंचकर विधिवत फीता काटकर धान खरीदी केंद्र में तराजू बाट तथा धान का पूजा अर्चना कर किसानों के धान को तौलकर विधिवत धान खरीदी उपकेंद्र का शुभारंभ किया। क्षेत्रवासियों तथा किसानों ने मंत्री अनिला भेड़िया का आभार व्यक्त करने लगे। तत्पश्चात मुख्य मंच में अतिथियों को विराजमान कराकर फूलमाला , बुके, शाल, श्रीफल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। बालिकाओं द्वारा राज गीत की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा ने जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मंत्री जी के व्यस्ततम कार्यक्रम होने के कारण हमें अपना प्रतिनिधि बनाकर धान खरीदी उप केंद्र का शुभारंभ करने निर्देशित किया था आज मैं समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई देता हूं कि आप की बहुप्रतीक्षित मांग आज पूर्ण हुआ है । अब किसान भाइयों को दूरदराज धान बेचने नहीं जाना पड़ेगा । धान खरीदी केंद्र तक परिवहन में किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा था। परिवहन में होने वाला खर्च की बचत होगी । समय तथा भीड़ से भी निजात मिलेगी। आज ग्राम वासियों के लिए सामुदायिक भवन के साथ ही सतनाम समाज के लिए सामुदायिक भवन का भूमि पूजन कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया के निर्देश पर किया गया है। बहुत ही जल्दी इन भवनों में सामाजिक तथा ग्रामीण कार्यक्रमों को करने में मदद मिलेगी । श्री लोढा ने केंद्र सरकार को कोसते हुए कहा कि किसानों की धान को खरीदने के लिए केंद्र सरकार द्वारा बारदाना उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है फिर भी हमारी सरकार ने अपनी व्यवस्था कर किसानों की पाई पाई धान खरीदेगी। इसमें कोई संदेह नहीं है । विशेष अतिथि जिला कांग्रेस महामंत्री हस्तीमल सांखला ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब सौभाग्यशाली हैं । सरल सहज स्वभाव वाली कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने किसानों के समस्या से अवगत होकर आप सबको धान खरीदी उपकेंद्र का सौगात दिलाई है जिससे आपकी समस्या दूर हुई है । आप सभी मंत्री जी के ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। खरथुली वासियों ने जब जब मंत्री जी को अपनी समस्या बताई है तब तब आपकी समस्या का निदान किया है। सरपंच केशरी बाई देहारी ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे बहुप्रतीक्षित मांग मंत्री जी के अथक प्रयास से पूर्ण हुआ है। जिससे हम क्षेत्रवासी बेहद प्रसन्न हैं। अब किसानों को समर्थन मूल्य में धान बेचने दूर दराज नहीं जाना पड़ेगा। विशेष अतिथि गोपाल प्रजापति ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंजीकृत किसानों की धान को समय सीमा में पूर्ण रूप से खरीदी जाएगी। आप सभी विभाग के साथ तालमेल बना कर टोकन कटाकर समर्थन मूल्य पर धान बेचे अफवाहों से दूर रहें। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल प्रजापति, जनपद सदस्य राजकुमार प्रभाकर, एकलव्य कॉलेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, एल्डरमेन संजय गुप्ता , ब्लॉक कांग्रेस संयुक्त सचिव फरीद सिद्दीकी, भीषम चंद्राकर, लोकनाथ निषाद सरपंच केसरी बाई देहारी, हेतराम चंद्राकर, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सरोज पटेल, महामंत्री मेधनाद साहू, कुमारी बाई तारम, खुमान तारम, सुलैना निषाद, सहित ग्राम वासियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष भूमिका निभाने वाले मितानिनों को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904