google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में शहर में निकला भगवा ध्वज रैली,जन जागरण अभियान चला रहे हिंदू संगठन

बालोद जिला के अंदर सभी प्रमुख शहर व नगर में भगवा रैली निकाल कर जन जागरण किया जा रहा जिसमे विहिप के सभी पदाधिकारी व सदस्य शामिल हो रहे है।

विश्व हिंदू जिला बालोद के आव्हान पर गुरुर मंडल में कवर्धा शहर में हुये भगवा ध्वज के अपमान व निर्दोषों पर हुई लाठी चार्ज व पुलिस के द्वारा प्रदेश सरकार के निर्देश पर की गई FIR की कार्यवाही के विरुद्ध में आज भगवा ध्वज रैली निकाली गई ।

रैली में भगवा ध्वज के साथ सत्य सनातन हिन्दू धर्म की जय, जय जय श्री राम, वन्दे मातरम की गूंज के साथ चली ।रैली में मनीष साहू आदित्य पीपरे हंसराज सवरभ मितेश साहू मुकेश साहू अजेंद्र साहू दुर्गानंद साहू चिंता राम याद राम साहु नारद पटेल वेदप्रकाश महेश साहू नंदकिशोर शर्मा इशाप्रकास साहू कमल साहू तन्मय सोनी मेहतर नेताम ,नीलाम्बर साहू सहित आदि हिन्दू संगठन के नेता शामिल रहे।

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने बताया कि 6 दिसम्बर को कवर्धा में आयोजित हिंदू शौर्य जागरण संकल्प महासभा में बालोद जिला से सैकड़ो की संख्या में हिन्दू वादी नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे इस हेतु शहर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जागरण रैली का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *