google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डौंडीलोहारा- संजारी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस, हुआ व्याख्यान माला का आयोजन


शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संजारी में व्याख्यान माला श्रृंखला के अंतर्गत अंतराष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का निर्देशन व संचालन शिवेन्द्र बहादुर साहू ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुधीर कुमार यादव और सहायक वक्ता देवी लाल ठाकुर थे। कार्यक्रम निर्देशक शिवेन्द्र बहादुर साहू ने सर्व प्रथम विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए इस दिवस के मनाये जाने के इतिहास पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि दास प्रथा को खत्म करने के लिए हर साल 2 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस मनाया जाता है। मुख्य वक्ता सुधीर कुमार यादव ने कहा कि इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य संपूर्ण विश्व से दास प्रथा को समाप्त करना है। सहायक वक्ता देवी लाल ठाकुर ने इस दिन के मुख्य थीम” गुलामी के वर्तमान स्वरूपों को समाप्त किए जाने पर जोर दिया।” छात्रों की ओर से उप शाला नायक छबि लाल ने अपना विचार प्रस्तुत किया। आभार प्रदर्शन उप शाला नायक भूमिका यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *