
गुंडरदेही cg 24aajtak news

गुंडरदेही नगर के सामुदायिक भवन में आज संसदीय सचिव एवं क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद ने प्रादेशिक लोक संपर्क कार्यालय (आरओबी) सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार, रायपुर द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक निषाद ने सर्वप्रथम फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम के संयोजक क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी, भारतीय सूचना सेवा शैलेष फाये ने विधायक को इस अवसर पर भवन में प्रदर्शित 68 पैनलों के बारे में बारीकी से बताया। उल्लेखनीय है कि इन 68 पैनलों में महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन और कृतित्व के अलावा छत्तीसगढ़ के वीर सपूतों और एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत छत्तीसगढ़ और गुजरात राज्य की संस्कृति आदि को दर्शाया गया है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक निषाद ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हमें हिंदुस्तान की विरासत को करीब से जानने का मौका मिलता है। साथ ही आज के युवा जो देश का भविष्य है उनको हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में जानने का अवसर मिला है। कार्यक्रम के संयोजक शैलेष फाये ने कहा कि मार्च 2021 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने यह पहल की थी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन लगातार 3 दिनों तक आयोजित होगा, इस दौरान खेलकूद सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
आज कार्यक्रम स्थल पर निबंध और रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई और निकटस्थ शासकीय शाला में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत बालक और बालिका वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
तत्पश्चात् मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
दोपहर में बाल अधिकार और बालिका संरक्षण पर क्षेत्र के समाजसेवी चंद्रहास साहू द्वारा एक व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।
शुभारंभ कार्यक्रम के बाद समस्त अतिथियों ने झंडी दिखाकर एक जागरूकता रैली को रवाना किया जो नगर भ्रमण कर वापस भवन में समाप्त हुई। इस जागरूकता रैली में लगभग 200 विद्यार्थी और एनसीसी कैडेट्स शामिल रहे।
शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक कुंवर सिंह निषाद, विशेष अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर, पद्मश्री शमशाद बेगम, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुचित्रा हेमंत साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण सोनकर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष केके राजू चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भोजराज साहू, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय साहू, प्रवेश जैन, सलीम खान सहित नगर के वरिष्ठ नागरिक एवं शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कल होगी चित्रकला प्रतियोगिता और फिट इंडिया मूवमेंट के तहत व्हालीबाल प्रतियोगिता साथ ही दोपहर तीन बजे आयोजित होगा सरपंच सम्मेलन।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904