cg24 आजतक न्यूज
रायपुर, 02 दिसम्बर 2021
जनसम्पर्क विभाग द्वारा वर्ष 2021 के अधिमान्य पत्रकारों के अधिमान्यता कार्ड नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिमान्यता कार्ड का नवीनीकरण दिसम्बर माह से 30 जनवरी 2022 के बीच होगा। अंतिम तिथि के बाद नवीनीकरण की प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी इसके बाद नवीन आवेदन करना होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। ऐसे पत्रकार जिनकी अधिमान्यता पिछले साल जनसम्पर्क छत्तीसगढ़ द्वारा जारी की गई थी, केवल वे ही नवीनीकरण हेतु आवेदन कर सकते है।
अधिमान्यता नवीनीकरण के लिए जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट की लिंक http://jansampark.cg.gov.in/Accreditation/Login.aspx में विगत वर्ष 2021 का कार्ड नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और जन्म तिथि इंद्राज कर अनुशंसा पत्र डाउनलोड किया जा सकता है। ऑनलाइन पंजीयन में जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा चाही गई समस्त जानकारी भरना अनिवार्य है, इसके आभाव में आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। अधिमान्यता नवीनीकरण के लिए संपादक से पत्र में अनुशंसा उपरांत उसे पिछले वर्ष के कार्ड की कॉपी, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर के साथ अपलोड करना होगा। विस्तृत जानकारी जनसम्पर्क विभाग की वेबसाईट http://jansampark.cg.gov.in/ में दी गई है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904