

कुसुमकसा– ग्राम पंचायत कुसुमकसा के गुंडराटोला में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना नरवा गरवा ,घुरवा ,बाड़ी योजना के तहत गोकुल गौठान में गोबर खरीदी का शुभारम्भ मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद के मुख्य अतिथि शिवराम सिन्द्रामे सरपंच ग्राम पंचायत कुसुमकसा की अध्यक्षता व ,अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य व अध्यक्ष गौठान प्रबंधन समिति ,दीपक यादव उपसरपंच नितिन जैन, के विशेष अतिथि में किया गया ,गौठान परिसर में वजन मशीन का पूजा अर्चना कर पशु पालक रमेश साहू व शंकर साहू के द्वारा लाये गए गोबर को तोलकर गोबर खरीदी की शुरूआत की
, मुख्य अतिथि के आसन्दी से मिथलेश निरोटी ने आमजन को कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना नरवा ,गरवा,घुरवा,बाडी योजना के तहत के तहत ग्राम में गोकुल गौठान का निर्माण कार्य चल रहा है ,गौठान के निर्माण पूर्ण होने से मवेशियों को को ठहरने व चारा पानी की व्यवस्था होगी ,आज से गौठान में गोबर की खरीदी प्रारम्भ हो गयी है ,ग्रामीणों से गोबर बिक्री के लिए पंजीयन कराकर अधिक से अधिक लाभ लेने की बात कही ,छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दो रुपये प्रति किलो की राशि दी जा रही है व खरीदे गए गोबर से वर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण होगा ,उक्त सभी काम महिला स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों के द्वारा किया जाएगा जिससे उनको रोजगार मिलेगा व उनकी आर्थिक स्थिति सदृढ़ होगी ,ग्रामीण महिलाओ को स्वालम्बन व स्वरोजगार के लिए महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों के लिए अनेको योजनाएं संचालित है ,शासन की जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने की अपील ग्रामीणों से की ,इस अवसर पर देवांगन (पी ओ) महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना जनपद पंचायत डोंडी ,श्रीमती संध्या साहू पशु चिकित्सक कुसुमकसा ,नेमसिंह अलेन्द्र सचिव ग्राम पंचायत कुसुमकसा ,लोकेश सिन्हा रोजगार सहायक ,सुरेंद्र कुमार ,पिंटू जगनायक , ,सहित गौठान समिति के सदस्य मिलन सिन्हा , श्रीमती हेमिन चंद्राकर ,श्रीमती गनेश्वरी यादव ,उत्तरा बाई व ग्रामीण जन उपस्थित थे
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904