google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस युवा समाजसेवी रुपेश कुमार के मुख्य आतिथ्य में संपन्न

सरायपाली:- सरायपाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम भुथिया में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस का आयोजन किया गया | सर्वप्रथम युवा समाजसेवी रुपेश कुमार द्वारा विभिन्न गांवों से आए दिब्यांगजनों जैसे बेटी खाई भोई, श्यामा प्रधान, राजकुमार भोई, रश्मिता प्रधान, संतोष बरीहा, कुल्लूढूंढा, प्रकाश सरवास, सतपथी सेठ, कुंडापाली तिलकचंद साहू, अंकुश कैवर्त, सेमलिया, कीर्तन ध्रुवल, रजनी स्वांई, मुड़पहार, अनुसया यादव, अरविंद नाग,सिरपुर, फोकट लाल, कनपला, गरुण बरिहा राजाडीह, प्रमोद भोई, मोहगाव, राजकुमार कन्हेर, प्रकाश, जंगलबेढा, अभी, देवराज बरीहा, सनातन यादव,भुथिया, आदि का माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मानित किया गया | युवा समाजसेवी रुपेश कुमार ने कार्यक्रम आयोजन कर्ता सुरेन्द्र नंंद एवं समस्त ग्रामवासी भूथिया के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, धन्यवाद के पात्र हैं समस्त ग्रामवासी जिन्होंने गत वर्षानुसार अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजन कर दिव्यांग जनों का सम्मान किया जा रहा है | रुपेश कुमार द्वारा आगे कहा गया कि दिव्यांग जनों की सहयोग के लिए में सदैव तत्पर रहूंगा | गौरतलब हो कि युवा समाजसेवी रुपेश कुमार द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण काल की विषम परिस्थिति में लगातार गरीब, असहाय, कमजोर वर्ग के लोगों को आवश्यक राशन सामग्री तथा ठंड से बचने के लिए शाल, कंबल, चादर प्रदान कर सहयोग किया जा रहा है | अन्य व्यक्तियों द्वारा भी दिब्यांगजनों का सहयोग किया गया है |
कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से प्रहलाद कन्हेर, मोहन नंद, अविनाश छतर, विक्की कुमार विशेष रूप से सरपंच उत्तर जगत एवं समस्त पंचगण ग्राम पंचायत भुथिया सहित समस्त ग्रामवासी भूथिया का सहयोग रहा |
महासमुंद से ब्यूरो चीफ जीत तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *