
रायपुर, 05 दिसम्बर 2021/प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया का आज रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट आगमन पर भव्य स्वागत हुआ। गौरतलब है कि राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के हाथों अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ राज्य को तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। दिव्यांग जनों के कल्याण के उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया है। यह पुरस्कार विगत दिवस राष्ट्रपति श्री कोविंद के हाथों राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती भेड़िया ने ग्रहण किया।
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में स्वागत के अवसर पर योग-आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा सचिव श्री एमएल पांडेय एवं समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा निर्वाचित जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904