google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल बालोद जिला ने दी जनरल विपिन रावत व वीर सैनिकों को विनम्र श्रद्धांजलि

cg24 आजतक न्यूज

बालोद शहर के जय स्तम्भ चौक पर बजरंग दल के सदस्यों मोनु सोनवानी,उमेश सेन सहित अन्य बजरंगी उपस्थित रहे

बालोद :- विश्व हिंदू परिषद बालोद जिला व बजरंग दल सहित हिंदू वादी संगठनों ने भारतीय सेना को सक्षमता, श्रेष्ठता, दक्षता और अभूतपूर्व गौरव प्रदान करने कुशल नेतृत्व देने वाले सर्वोच्च रक्षा अधिकारी CDS जनरल विपिन रावत जी, को शत शत नमन करते हुए उनकी धर्मपत्नी व MI 17 में सवार अन्य सैन्य अधिकारियों जवानों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दिया आज बालोद जिला के गुरुर,अर्जुन्दा,डौण्डी लोहारा बालोद शहर में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने इस दुःखद हादसे में निधन हुए सभी वीर सैनिकों के प्रति मौन धारण कर श्रधाजलि दिया गया ।

गुरूर ब्लाक के ग्रामो में परिषद के जितेंद्र साहड़ा गेंदलाल साहड़ा, डी आर हिरवानी हुमन लाल, बेनलाल बनपेला रवि कुमार साहू , बंशी लाल साहू,लालेश कुमार साहू, द्वारिक साहू ,डोमेन्द्र हिरवानी लीलेश्वर साहू सहित अन्य सदस्यों ने दी श्रृद्धांजलि

मां भारती के लाल जनरल विपिन रावत और हेलीकॉप्टर क्रैश में सहादत हुए हमारे देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए नगर के गणमान्य नागरिक पुराने बस स्टैंड अटल चौक पर अधिक संख्या में उपस्थित रहे जिसमें प्रमुख रुप से विश्व हिंदू परिषद से बलराम गुप्ता तथा राष्ट्रगान समिति के सभी सदस्य जिसमें प्रमुख रुप से धर्मेंद्र निषाद, डॉक्टर बी एल साहसी, धनु यादव, ललित साहू, गिरीश सिन्हा मोहन निषाद सुरेश देवांगन ,विक्की सोनी ,व्याख्याता राजेंद्र देवांगन ,शिक्षक कैलाश साहू, दिलीप भाफना सहित अनेकों नागरिक श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहे सभा का संचालन वार्ड नंबर 3 निवासी डॉ बीएल साहसी ने किया उक्त श्रद्धांजलि सभा मेंनगर के समाजसेवी नरेंद्र लुंकड़ का विशेष योगदान रहा

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने कल के इस दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर हादसे में घायल हुए माँ भारती के वीर सपूतों के साहस को नमन किया व प्रभु श्रीराम जी से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *