google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ में आए सुखद बदलाव में संत महात्माओं का आशीर्वाद और जनता का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री श्री बघेल

मुख्यमंत्री दूधाधारी मठ में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवँ खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री को शिवरीनारायण मंदिर से लाया गया कृष्णवट का पौधा भेंट किया गया
रायपुर, 17 दिसम्बर 2021

मुख्यमंत्री दूधाधारी मठ में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवँ खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री को शिवरीनारायण मंदिर से लाया गया कृष्णवट का पौधा भेंट किया गया
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते तीन साल में हम सभी विपरीत परिस्थिति में एकजुट होकर सभी समस्याओं का निराकरण करने में सफल हुए

 छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित दूधाधारी मठ  पहुँचे और यहां पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवँ खुशहाली की कामना की। उन्होंने मन्दिर प्रांगण में स्थित श्री राम पांचाल मंदिर में भी पूजा अर्चना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते तीन साल में हम सभी विपरीत परिस्थिति में एकजुट होकर सभी समस्याओं का निराकरण करने में सफल हुए। ऐसा कोई वर्ग नहीं जिसका सहयोग ना मिला हो, चाहे कोरोना के मामले हो या अन्य कोई भी मामला हो सभी वर्ग के लोगों का सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद मिला है, तब जाकर आज छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचाईयों को छू रहा है। सबका सहयोग मिला तभी यह संभव हो पाया। छत्तीसगढ़ में आज जो बदलाव दिखाई दे रहा है वह पूरे 2 करोड़ 80 लाख यहां के निवासियों का योगदान है और यहां के साधु, संत- महात्माओं के आशीर्वाद का परिणाम है। इस मौके पर उन्होंने सभी छत्तीसगढ़ वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *