google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अनिश्चितकालीन आंदोलन के नवमें दिन रायपुर के बूढ़ा तालाब में सद्बुद्धि यज्ञ कर सरकार को वादा निभाने का प्रयास किया गया : शंकर साहू जिलाध्यक्ष राजनांदगांव

रायपुर-राजनांदगांव//- छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर 01 सूत्रीय मांग को लेकर “वेतन विसंगति दूर कराने” रायपुर के बूढ़ा तालाब में नवमें दिन “सद्बुद्धि यज्ञ” कर सरकार को जगाने का प्रयास किया गया ताकि प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने जो 90 दिन में वादा पूरा करने का वादा फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल को 04 सितंबर 2021 को किया गया था, उसे 05 दिसम्बर 2021 तक 90 दिन बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं किया गया, जिससे प्रदेश के 1,09,000 सहायक शिक्षक साथी आक्रोशित होकर के 11 दिसंबर 2021 से अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे हैं, हम प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी से निवेदन करते हैं कि आपने जो वादा किया है उसे तत्काल पूरा करने के असीम कृपा करेंगे।

आंदोलन के 09 दिन छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष- शंकर साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य- नरेंद्र कुमार साहू, परमेश्वर साहू अपने परिवार व बच्चों सहित रायपुर धरना स्थल पहुंचकर सरकार से वादा निभाने हेतु आवाज बुलंद किया गया।

राजनांदगांव जिले से सभी 09 ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष अपने साथियों सहित आंदोलन स्थल में डटे रहे प्रदेश अध्यक्ष-मनीष मिश्रा,प्रदेश महामंत्री-राजकुमार ठाकुर, राम लाल साहू जिला सचिव व ब्लॉक अध्यक्ष- खैरागढ़,डोंगरगांव ब्लॉक अध्यक्ष- रमेश साहू, नंदकिशोर सिमकर कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष खैरागढ़, कौशल श्रीवास्तव ब्लॉक अध्यक्ष छुई खदान, दोदेश्वर चंदेल, अंजुषा वैष्णव,जिला संयोजक भिखेंद्र जंघेल, जिला उपाध्यक्ष शिव चरण वर्मा जिला संगठन मंत्री, रोशन साहू ब्लॉक अध्यक्ष राजनांदगांव, मिलन साहू जिला प्रवक्ता, खिलावन सिंह ठाकुर जिला संगठन मंत्री, श्रद्धा देशमुख,सुनीता देवांगन,असरानी देशमुख,करुणा ठाकुर,मक्खन साहू ब्लॉक सचिव मोहला,शेखर ठाकुर ब्लॉक सचिव-मानपुर,सुशील सांडिल ब्लॉक कोषाध्यक्ष, ब्लॉक महामंत्री-भरत भोपले,ज़ोन प्रभारी दनगड़ गजेंद्र यादव,बनवासा पदमाकर, रोशन यादव,मोरध्वज साहू,विद्या श्रीरंगे, राधिका वर्मा,अमित्रा हिडामे, जिज्ञासा विश्वकर्मा, रेशकुमार धलेंद्र आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी मीडिया में शंकर साहू जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगांव ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *