google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विकासखंड मुख्यालय डौण्डीलोहारा में छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित


बालोद, 20 दिसम्बर 2021


कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन मे जिले में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है और आमजनों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में आज विकासखंड मुख्यालय डौण्डीलोहारा के बाजार स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे आमजनों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। डौण्डीलोहारा विकासखंड के ग्राम लमती के श्री महतरूराम, ग्राम कापसी के श्री कोमल, ग्राम परसाडीह के श्री सुनेतराम, ग्राम गारका के श्री श्रवण कुमार ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की।
छायाचित्र प्रदर्शनी में शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना, जन-जन तक पहुंचती जन स्वास्थ्य योजना, बिजली बिल हाफ योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में आमजनों को शासन की मासिक पत्रिका जनमन, आदिवासी हित में सबसे आगे, ऐतिहासिक जीत को सलाम सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ की विस्तृत जानकारी वाली ब्रोसर व पुस्तिका आदि का निःशुल्क वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *