google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अनियमित कर्मचारी महासंघ ने की 30 जनवरी 2022 से अनिश्चितकालीन आंदोलन का आगाज, अनियमित कर्मचारी महासंघ की बैठके शुरू

छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के आज ब्लॉक स्तरीय बैठक जनपद पंचायत बालोद में सम्पन्न हुआ जिसमें जिला अध्यक्ष श्री भूपेंद्र साहू ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल के 3 साल बीत जाने के बाद भी अब तक अनियमित कर्मचारियों की नियमितीकरण नही किये जबकि चुनावी घोषणा पत्र के साथ साथ विधानसभा में लिखित में सभी अनियमित कर्मचारियों की नियमितीकरण करने एवं किसी भी अनियमित कर्मचारियों की छटनी नही करेंगे कहा है , उसके बाद भी आज तक अनियमित कर्मचारियों की नियमितीकरण नही हुआ है जिस कारण जिले के सभी अनियमित कर्मचारी बहुत ज्यादा निराश है, महासंघ ने 30 जनवरी 2022 से अनिश्चित कालीन आंदोलन का आगाज किया है जिसमे सभी विभाग के अनियमित कर्मचारी एक साथ इस आंदोलन में सम्मिलित होंगे। जिसकी तैयारी प्रारंभ हो गया है। हम हर माध्यम से हमारी मांगो को सरकार तक पहुचाएंगे उसके बाद भी अगर सरकार अनियमित कर्मचारियों के बारे में नही सोचती है तो 30 जनवरी 2022 से हम सब अनिश्चित कालीन हड़ताल में जाएंगे। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी
जिला कार्यकारिणी से उपाध्यक्ष श्री पूरन साहू,श्री ढालेश कुमार,श्री विश्राम देवांगन,सुश्रीदीपमाला,महामंत्री श्री योगेश साहू,सचिव श्रीमती यामिनी ठाकुर,प्रवक्ता श्रीमती हितेश्वरी मेश्राम,सह सचिव श्रीमती अशलेखा देवांगन एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्री अरुण नायक,उपाध्यक्ष श्री उखा सिन्हा अन्य पदाधिकारी सहित सभी विभाग से अनियमित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *