

cg24 आजतक न्यूज
डौंडीलोहारा :- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया अपने काफिला के साथ ग्राम संजारी पहुंचे जहां सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने ग्राम के प्रमुख द्वार से पुष्प वर्षा करते हुए बाजे गाजे के साथ यादव समाज के नर्तक दल ने नाचते गाते गली भ्रमण कराया। ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग का शुभारंभ कर ग्रामीणों को विशेष सौगात दिया। बहुप्रतीक्षित मांग पूरा होने पर संजारी के अलावा आस पास के ग्रामीणों ने त्यौहार मानकर कैबिनेट मंत्री के स्वागत में जन सैलाब उमड़ पड़ा। जिससे मंत्री जी ने खुशी व्यक्त करते रहे। वही कला मंच व पशु औषधालय भवन का लोकार्पण किया।साथ ही समरसता भवन के लिये भूमि पूजन कर ग्रामीणों को सौगात दिया। ग्रामीणों ने खुशी की बौछार करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया को बेसन लड्डू से तराजू में बैठा कर तौलकर खुशी का इजहार किया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित क्षेत्र वासियों ने तालियों से स्वागत करते रहे। सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने कहा कि आप सबके उत्साह को देखकर मैं आज प्रफुल्लित हूँ। आपके खुशी को दोगुना करने मैं हर सम्भव प्रयास करती रहती हूं। नवीन बैक के शुभारंभ पर आप सभी को बधाई देती हूँ। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसानों व आम नागरिकों के हित मे कार्य हो रहा है। जिससे लगातार ग्रामीण कांग्रेस में प्रवेश कर रहे हैं।जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि किसान भाइयों को कोई समस्या नहीं होगी। कांग्रेस के सरकार बनने के बाद जगह जगह नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ व कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया जी के प्रयास से क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने कहा कि आप सबके आशा और विश्वास के फलस्वरूप मंत्री जी ने क्षेत्र वासियों को हमेशा से सौगात देते आ रही है। आपके विश्वास को मंत्री जी कभी भी खंडित नहीं होने दिया है। ऐसे ही प्रेम और विश्वास बनाये रखें। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा, जिला कांग्रेस महामंत्री हस्तीमल सांखला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल प्रजापति, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोलाराम देशमुख,जनपद सदस्य जानकी बाँसुरिया, राजकुमार प्रभाकर, एल्डरमेन संजय गुप्ता, एकलव्य कॉलेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी गुलाब भंसाली,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा , युवा नेता सुरेंद्र भेंडिया, लघु वनोपज समिति अध्यक्ष नेतराम भांडेकर, सरपंच संजारी अर्जुन सिंह ठाकुर, सरपंच रोहिणी साहू पूर्व जनपद सदस्य उत्तम यदु, सरपंच कापसी लेखराम प्रीतम, हेमलाल प्रजापति, कांतिभूषन साहू , कान्हा टांक, सुरेश केशरवानी, केआर खरे, सदाराम खुटियारे, कार्तिक खरे, रामलाल सोनकर सहित क्षेत्र वासियों की उपस्थिति रही। लगभग 30 महिला व पुरुषों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। जिससे कांग्रेस के वरिष्ठ जनों ने खुशी व्यक्त किया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904