

cg24 आजतक न्यूज
डौंडीलोहारा : महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने विभिन्न ग्रामों में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनने ग्राम कोचेरा डारागांव, नारगी, रायपुरा में पहुंचकर जगह-जगह जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुने। जहां ग्रामीणों ने बड़े उत्साह के साथ कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया का जोश के साथ स्वागत सत्कार किया। मंत्री अनिला भेड़िया ने जन चौपाल में कहा कि मैं आज स्वागत सत्कार कराने नहीं आई हूं। मैं बिना बुलाये समय मिलने पर आपके बीच आपके सुख दुख व समस्या को जानने आई हूं। किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत या सामूहिक समस्या हो तो उसे मुझे बताये। यदि कोई अधिकारी कर्मचारी आपके काम को नहीं कर रहे हैं, उसे भी बताये। मौका स्थल में उनका तुरंत निराकरण किया जायेगा सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी मेरे काफिला के साथ अभी उपस्थित है, आप निसंकोच मुझे बताये। मंत्री अनिला भेड़िया ने गांव गांव में महिला स्व सहायता समूह , मानस मंडली सहित ग्रामीणों के बीच अपना पल गुजारे । ग्रामीणों ने स्वागत सत्कार करते हुए मंच में विराजमान कराते थे। लेकिन थोड़ी ही देर बाद कैबिनेट मंत्री मंच से उतरकर जनसमुदाय के बीच जाकर बैठ जाती थी। और जन चौपाल शुरू कर लोगों की समस्या सुन रही थी। डारा गांव में ग्रामीणों ने विद्युत पोल की समस्या बताई जिस पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों को मंत्री ने फटकार लगाते हुए तुरंत व्यवस्था सुधारने कहा।गांव गांव में जन चौपाल लगाकर सहज भाव तथा छत्तीसगढ़ी भाषा में कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने जब ग्रामीणों को संबोधित किया तो अपने ही परिवार के सदस्य जैसा माहौल महसूस करते हुए कैबिनेट मंत्री के करीब पहुंच कर जन समुदाय ने हंसी ठिठोली करते हुए चौपाल में शामिल हुए। ग्राम कोचेरा में लगभग 30 लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया जिसे कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया व मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल प्रजापति, जनपद सदस्य माधो गिरी गोस्वामी ,ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी गुलाब भंसाली ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंजनी कोठारी, स्थानीय सरपंचों व जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904