cg24 आजतक न्यूज
देवरीबंगला / संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद ने ग्राम मुढिया में विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। सरकार ने छत्तीसगढ़ में धान, कोदो, कुटकी, गन्ना, मक्का सबके लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ख़रीदी के साथ उचित क़ीमत देना शुरू किया, जिससे राज्य के किसान आर्थिक रुप से समृध्द हो रहे हैं।
उन्होनें कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में धान, कोदो कुटकी, रागी, लघु वनोपज सबके लिए समर्थन मूल्य निर्धारित किया। महुआ से पहले सिर्फ शराब बनती थी, आज लड्डू और एनर्जी ड्रिंक बनाये जा रहे। लोग तीखुर नही जानते थे। सरकार ने किसानों के लिए कार्य किया, मजदूरों के लिए किया, महिलाओं को सशक्त बनाने के कार्य किए। व्यापारी का सामान तब बिकेगा जब जनता के जेब में पैसा होगा। संसदीय सचिव निषाद ने कहा कि देश के किसान कृषि कानूनों को नहीं चाहते थे, फिर भी केंद्र सरकार ने किसानों पर जबरन कृषि कानूनों को लादने की कोशिश की। फिर केंद्र सरकार ने इसे वापस ले लिया। केंद्र सरकार की ओर से पत्रों के जवाब नहीं मिलने पर जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार से लगातार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। केंद्र सरकार को विपक्षी राज्यों की सरकार की बातों को सुनना चाहिए, असहमति के बावजूद भी उनका सम्मान करना चाहिए। जब सब साथ बैठेंगे तब ही किसी भी समस्या का समाधान निकलेगा। उन्होनें कहा कि गांधीवादी तरीके से जब 16 देश आजाद हो सकते हैं तो गांधीवादी तरीके से ही आप किसी को अपनी बात मनवा सकते हो। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार तथा सरपंच भावना नायक ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, दुर्गा ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा के अध्यक्ष संतुराम पटेल, इंदरमन देशमुख, जनपद सदस्य राजेश्वरी ठाकुर, भूपेश नायक, ईश्वर भूआर्य, विदेशीराम कृभाल, गोपाल भूआर्य, उपसरपंच रेवती साहू, रेखा नायक, बलदराम पापरे, देवलाल कोठारी, उदयराम सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। संसदीय सचिव ने ग्राम में नवीन पंचायत भवन, पेयजल हेतु टंकी निर्माण एवं पाइपलाइन विस्तार, सुलभ शौचालय तथा कचरा संग्रहण हेतु शेड निर्माण का भूमिपूजन किया तथा मुड़िया में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904