
_________________________
बसना/जगदीशपुर- विगत वर्ष की भांति आज युवा समाजसेवी रूपेश कुमार बाल आश्रम जगदीशपुर पहुंचकर बाल आश्रम संचालक जगदीश कन्हेर की उपस्थिति में बाल आश्रम के समस्त बच्चों तथा अपने परिवार सहित मित्रों के मध्य केक काटकर क्रिसमस का त्योहार मनाया गया |
गौरतलब है कि युवा समाजसेवी रूपेश कुमार द्वारा गांव गांव जाकर जरूरतमंदों को ठंड से बचने के लिए साल कंबल आदि गर्म कपड़े वितरण किए जा रहे है |
इस अवसर पर आज बाल आश्रम जगदीशपुर के बच्चों को कंबल ,साल वितरण किया गया |
पुनः युवा समाजसेवी रूपेश कुमार को अपने बीच पाकर बाल आश्रम जगदीशपुर के बच्चों के चेहरों पे देखा गया अजीब सा खुशी का नजारा | रूपेश कुमार द्वारा सभी बच्चों को फल एवं मिठाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई ,
युवा समाजसेवी रूपेश कुमार बच्चों के मध्य केक काटकर खुशी जाहिर करते हुए बाल आश्रम के संचालक जगदीश कन्हेर को बाल आश्रम जगदीशपुर के लिए हर संभव मदद करने की बात कही गई |
इस अवसर पर श्रीमती सारिका कुमार,प्रकाश सोना सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत-अन्तरला ,श्रीमती बिंदु प्रकाश सोना, प्रहल्लाद कन्हेर ,प्रमोद सोना,श्रीमती सुनीता सोना ,श्राइन कुमार ,पीहू सोना,आयु सोना ,रेयांश कुमार ,प्रनील सोना ,अनय तथा बाल आश्रम के समस्त बच्चों सहित बाल आश्रम के संचालक जगदीश कन्हेर मौजूद रहे |
*____________ महासमुंद ब्यूरो चीफ जीत तिवारी
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904