google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

धान का नहीं हो रहा है परिवहन,धान उपार्जन केंद्रों में भारी मात्रा में धान जाम

cg24 आजतक न्यूज

परिवहन नहीं होने से समितियों को हो सकता है नुकसान

-महासमुंद जिले मैं धान उपार्जन का काम अंतिम चरण में है लेकिन उपार्जन केंद्रों में खरीदे गए धान का परिवहन नहीं होने से कई उपार्जन केंद्रों में पांव रखने के लिए भी जगह नहीं बचा है। धान का परिवहन नहीं होने से जहां समिति प्रबंधक परेशान है वहीं धान के रखरखाव और सुरक्षा को लेकर भी उन्हें चिंता सता रही है। प्रशासनिक तौर पर धान के परिवहन को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जाने से व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। धान खरीदी केंद्रों में धान की स्थिति का जायजा लेने जब हमारे द्वारा रिपोर्टिंग की गई तब अनेक धान खरीदी केंद्रों में बफर लिमिट से काफी अधिक मात्रा में धान जाम पाया गया। हम आपको बता दें कि धान उपार्जन केंद्र आरंगी, पथरला, जाडामुडा, धामनघुटकुरी, बम्हनी सहित अनेक धान खरीदी केंद्रों में धान का परिवहन नहीं हो रहा है जिससे काफी मात्रा में धान जाम है। पथरला धान खरीदी केंद्र में 75 हजार बोरा से भी अधिक धान के जाम हो जाने से खरीदी प्रभावित हो रही है। खरीदी प्रभारियों से जब बात की गई तब उनका कहना था कि परिवहन नहीं होने से उन्हें समस्या आ रही है अंतिम चरण में जगह का कमी पड़ रही है और यदि निकट भविष्य में परिवहन को तेज नहीं किया गया तो और भी कई तरह की समस्याएं सामने आ सकती है।

महासमुन्द ब्यूरो रिपोर्ट जीत तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *