“प्रकरण के आरोपी पर दर्ज हुआ धारा 454,354,354 (क) भादवि0 का अपराध।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता के द्वारा थाना गुरूर आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 25.01.2022 को सुबह करीब 11:00 बजे पीडिता घर में अकेली थी और घर का काम करके दोपहर 1230 बजे खाना खाकर अपने रूम में घर के सामने का दरवाजा बंद कर अपने कमरे में लेटी हुई थी। तभी अचानक ग्राम डढारी का ही पडोस में रहने वाला उत्तम यादव पिता हरि राम यादव के द्वारा दरवाजा को धक्का देकर घर अंदर घुंसकर जबरदस्ती बेईज्जती करने के नियत से पीडिता के कमरे में घुसकर पीडिता को अकेली पाकर हाथ बाह पकडकर साडी को खीचकर बेईज्जत करने लगा जिस पर पीडिता द्वारा चिललाने पर आरोपी द्वारा अपने हाथ से मुंह को दबाने पर पीडिता द्वारा आरोपी उत्तम यादव को धक्का देकर चिल्लाने पर आरोपी भागने बाद पीडिता द्वारा अपने पति के साथ लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट करने पर थाना गुरूर में अपराध कमांक 31/2022 धारा 454,354,354 (क) भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । मामला चौकी क्षेत्र कवर अंतर्गत होने से चौकी कंवर द्वारा पतासाजी कर आज दिनांक 2701 2022 को आरोपी उत्तम कुमार साहू को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल निरूद्ध किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार बागडे के पर्यवेक्षण में चौकी कंवर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक कैलाशचंद्र मरई, चौकी प्रभारी कंवर प्रआर0 1368 जगदीश निषाद, आर0 85 सुनील बघेल, आर0 613 टिकेन्द्र कुमार सोरी एवं आर0 319 जितेन्द्र साहू की विशेष भुमिका रही।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904