google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पोल्ट्री फॉर्म निर्माण में आपत्ति हेतु ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन आप नेता ने दिया समर्थन

cg24 आज़तक न्यूज :-

ग्रामीणों के स्वास्थ के साथ खिलवाड़,और गांव में गंदगी नही होने देंगे – पंकज जैन

बिना ग्रामीणों के जानकारी के कैसे हो रहा है फॉर्म का निर्माण -शीतल भूआर्या (ग्रामीण)

बालोद(डौंडी लोहारा) – वनांचल ग्राम अरजपुरी में पोलैट्री फॉर्म का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ है,जिससे ग्रामीणों को होने वाली समस्याओं के चलते आपत्ति है इस हेतु ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत अरजपुरी के सरपंच महोदया को ज्ञापन सौंप दिया है,की बायलर फॉर्म का निर्माण ना किया जाए ,बायलर फॉर्म का निर्माण बस्ती के समीप हो रहा है जिससे बारिश में होने वाली गंदगी से बदबू पूरे गांव में फैलेगी और इस गंदगी के चलते वायु दूषित होगा मकछरो की जनसंख्या भी बढ़ेगी जिससे बिमारिया बढ़ेंगी।ग्रामीणों के स्वास्थ को बेहतर रखने एवम गांव में स्वच्छता बनाए रखने हेतु इस फॉर्म को बनने ना दिया जाए जिस हेतु आप नेता पंकज जैन,ग्रामीण शीतल भूआर्य, तुमेंद्र राट्रे,गजेंद्र दास मानिकपुरी,महेंद्र, रिवन खरे,देवप्रसाद खरे सम्मेत ग्रामीण युवाओं ने आवेदन सौंपा।
आम आदमी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी पंकज जैन ने कहा की गांव में गंदगी और गंदगी से होने वाली बीमारियों को ग्रामीणों के लिए घातक नही होने देंगे अगर कार्य को नही रोका गया तो हम आगे भी आवेदन देंगे और अगर फिर भी हमारी बातो को गंभीरता से नहीं लिया जाएगा तो आंदोलन भी करेंगे।लेकिन स्वास्थ को खराब करने नही देंगे।

ग्रामीण युवा शीतल भुआर्य का कहेना है की गांव में फॉर्म डाला जा रहा है और गांव में कोई पूर्व सूचना ग्राम सभा के माध्यम से नही रखा गया है,बिना पूर्व सूचना के ग्रामीणों को बिना जानकारी दिए निर्माण कार्य करने कैसे दिया जा रहा है।अगर निर्माण कार्य नही रोका गया तो हम सब ग्रामीण मिलकर आंदोलन करने बाध्य होंगे।

पंकज जैन
जिला मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी बालोद छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *