google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

खलारी में होगा पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह

cg24 आज़तक न्यूज ओम गोलछा की खबर

बालोद जिले के युवा साहित्यकार कामता प्रसाद देशलहरा के गृह ग्राम खलारी विकासखण्ड डौन्डी में 24 फरवरी को सुबह 12 बजे मधुर साहित्य परिषद जिला बालोद के संयोजन में कामता प्रसाद देशलहरे द्वारा लिखित छत्तीसगढ़ी काव्य संग्रह ” मया के खरही ” का विमोचन सह सम्मान समारोह आयोजित की जा रही है।
इस समारोह में आमंत्रित मुख्य अतिथि डॉ अशोक आकाश जिला समन्वयक छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग जिला बालोद रहेगे।अध्यक्षता करेंगे सीताराम साहू श्याम वरिष्ठ साहित्यकार एवं ,विशेष अतिथि बुटूदास पुर्णे वरिष्ठ साहित्यकार ,श्रीमती शिरोमणि माथुर वरिष्ठ साहित्यकार दल्ली राजहरा रहेंगे।इस भव्य आयोजन मे , मधुर साहित्य परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक आकाश जिले के सभी साहित्यकारों एवं साहित्य प्रेमियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपील की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *