Cg24 आज़तक न्यूज

डौंडीलोहारा:- प्रायः सेल्फी की बात सुनते ही सेल्फी से होने वाले नुकसान अथवा नकारात्मक समाचार की ओर ध्यान बरबस ही चला जाता है ,जबकि आधुनिक तकनीकी का यह बहुत सुंदर प्रयोग किसी सफलता भरे अच्छे पल को संजोए रखने हेतु उत्साही वातावरण के साथ किया जाता रहा। लेकिन इसके दुरुपयोग के चक्कर में सकारात्मक के जगह नकारात्मक खबर लेते आई थी यह सेल्फी।
अब शिक्षा विभाग सेल्फी के सकारात्मक प्रभाव को पुनः उजागर करने उत्साही शिक्षकों के द्वारा विद्यार्थियों के साथ चुनौती भरे कार्य को पूरा करने में प्राप्त सफलता को प्रोत्साहित करने हेतु कोरोना काल में विद्यार्थियों में आए सीखने के मार्ग में बाधा और अंतराल अर्थात लर्निंग लास एवं लर्निंग गेप को दूर करने के लिए नए उपचारात्मक शिक्षण के 6 बिंदु में से एक सेल्फी विद सक्सेस जो आधुनिक शिक्षा सूचना तंत्र का सफलतम प्रयोग है, के रूप में किया जाना है ।जिनमें अन्य गतिविधियों के साथ शिक्षक अब बच्चों को विभिन्न सकारात्मक चुनौती देंगे जिसके ऊपर प्राप्त सफलता के प्रतिफल के रूप में सेल्फी विद सक्सेस उन बच्चों के साथ लिया जाएगा जो चुनौती को पूर्ण करेंगे और उसे विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु प्रचार एवं प्रसार करेंगे। विगत दिनों उक्त नवा जतन विषय मे डौंडीलोहारा उत्तर एवम दक्षिण संकुल के समस्त शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।इसी तारतम्य में विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एस के कोटेन्द्र शिक्षकों को उपचारात्मक शिक्षण पर प्रकाश डाले।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर विजय कुमार पटेल एवं संजय नायक, समन्वयक द्वय मोहित राम भौसार्य, नरेंद्र कुमार साहू उपस्थित रहकर अपनी सहभागिता प्रदान किये।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904