अर्जुन्दा – विश्व हिंदू परिषद बालोद जिला के दिशा निर्देश पर आज शाम अर्जुन्दा नगर के कारगिल चौक में कर्नाटक के शिमोगा में इस्लामिक जेहादियों के द्वारा बजरंग दल के सदस्य हर्षा की बेरहमी से हत्या करने के विरोध में हत्यारो को फांसी देने की मांग करते हुए विरोध में जमकर नारेबाजी किया गया । आज बालोद जिला के अंदर दल्ली राजहरा, बालोद शहर,गुंडरदेही, सिकोसा अर्जुन्दा में विहिप व बजरंग दल सहित मातृशक्ति की बहनों ने इस हत्या की कड़ी निंदा की व कड़ी कार्यवाही की मांग की अर्जुन्दा नगर के कारगिल चौक में धर्महीत के लिए प्राणों की आहुति देने वाले हर्षा को हिंदू संगठन की ओर से दिये जलाकर विनम्र श्रद्धांजलि दिया गया इस अवसर पर नगरवासियों में प्रमुख रूप से रितेश देवांगन जी पूर्व सरपंच, रोशन सिन्हा जी पार्षद, शहर कार्यकारी अध्यक्ष विहिप लीलेश्वर ठाकुर, ईश्वर देवांगन जी पूर्व पार्षद, शत्रुहन यादव जी युवा नेता, रामावतार जी पूर्व पार्षद,श्रीमती कीर्ति उके जी संयोजिका विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति अर्जुन्दा , श्रीमती रूखमनी सोनकर जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष भाजपा मंडल अरजुन्दा, वेदप्रकाश ठाकुर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संयोजक, डुलेश्वर डडसेना जी, वामन साहू जी युवा पत्रकार हरिभूमि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904