google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद : ग्राम भैंसबोड़ में सूचना शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को दी गई शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

cg24 आजतक न्यूज

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा आमजनों तक जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से जनसम्पर्क विभाग द्वारा सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम भैंसबोड़ में सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शिविर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मासिक पत्रिका जनमन सहित अन्य प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना (नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी), मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, सार्वभौम पीडीएस आदि सहित शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी में पहुॅचे ग्राम भैंसबोड़ के श्री खोमन लाल, श्री द्वारिका ठाकुर, श्री राजेन्द्र कुमार, श्री वल्लभ सिंह चुरेन्द्र आदि ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर उसकी सराहना की और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को सराहा। ग्रामीणों ने बताया की सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी शासन की योजनाओं को जानने का अच्छा माध्यम है।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *