google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

2 मार्च को मुख्यमंत्री कन्या विवाह गुंडरदेही के आमंत्रण कार्ड में आयोजन स्थल के पार्षद का नाम नहीं होने से पार्षद नाराज

गुंडरदेही cg24 आज़तक न्यूज

आपको बता दें कि नगर पंचायत गुंडरदेही के वार्ड नंबर 13 के पार्षद वर्षा रानी चंद्राकर जो नगर पंचायत गुंडरदेही के अध्यक्ष प्रत्याशी रहे वर्षा रानी चंद्राकर ने बताया कि महिला बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन 2 मार्च किया गया है।स्थानीय पार्षदों को नहीं बुलाना कहीं न-कहीं जनप्रतिनिधि का अपमान है।

वर्षा रानी चंद्राकर ने बताया कि हमारे नगर में और मेरे वार्ड में शासन की महत्वकांक्षी योजना में हमें उपेक्षित करना अधिकारियों की लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की पावर को हनन करने का कोशिश कर रहे हैं।

वैसे तो नगर पंचायत गुंडरदेही में बहुमत में भाजपा के पार्षद फिर भी वार्ड पार्षद को कन्या विवाह की जानकारी नहीं देना एवं नगर पंचायत की कोई पार्षद इस आयोजन में शामिल नहीं हो रहे हैं जिससे पार्षदों में काफी आक्रोश पनप रहा है।

इस पूरे मामले को लेकर परियोजना अधिकारी खलेश्वरी नेताम ने कहां कार्यक्रम जिला से तय हुआ है नाम काटने या नाम जोड़ने का विषय नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *