google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

घीना की सरपंच बनी कांग्रेश की डिजिटल सदस्य

cg24 आजतक न्यूज


देवरीबंगला / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरीबंगला द्वारा जोन स्तर पर बैठक कर डिजिटल सदस्य बनाने का बूथ प्रभारियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। सुरेगांव जोन के ग्राम घीना में बुत प्रभारियों को इनरोलर बनाकर उन्हें प्रत्येक बूथ पर दो सौ सदस्य बनाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में 12 इनरोलर बनाए गए। घीना की सरपंच बिंदु तारम को डिजिटल सदस्य बनाया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार ने कहा कि प्रदेश सरकार के काम से प्रभावित होकर ग्रामीण कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार गांव गरीब किसान के लिए काम कर रही है। किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा ने कहा कि ग्रामीण, युवा एवं महिलाओं में कांग्रेस के प्रति आस्था बढ़ी है। लोगों में उत्साह है। सरकार के काम जमीन पर दिखाई दे रहे हैं। केंद्र की भाजपा सरकार के प्रति लोगों में आक्रोश है। महंगाई से लोगों का जीना हराम हो गया है। लोग भाजपा को सबक सिखाएंगे। बैठक में जोन प्रभारी इंदरमन देशमुख, भूपेश नायक, टीकम भूआर्य, खिलू कोठारी, आनंद निषाद, नैमसिंह साहू, नरेंद्र निषाद, प्रताप देशमुख, लक्ष्मीनाथ देशमुख सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *