google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मंत्री की जन चौपाल महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने गुरामी, भरदा, बैहाकुआं में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी

डौंडीलोहारा :- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने गुरामी, भरदा, बैहाकुआं में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री के आगमन की सूचना पाकर अपने अपने घर से फूलों की गुलदस्ता लेकर चौपाल स्थल में पहुंचे। ग्राम भरदा में महिला समुहों ने कैबिनेट मंत्री के ऊपर पुष्प वर्षा करने लगे तो कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने सभी ग्रामीणों का अभिनंदन को हाथ जोड़कर स्वीकार किया। सांस्कृतिक कला मंच के सामने जन चौपाल में ग्रामीणों की भीड़ देखकर अतिथियों ने खुशी व्यक्त करते हुए ग्रामीणों की सराहना की। स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करने वाली स्वच्छाग्रही समूह की सक्रियता को देखकर मंत्री अनिला भेंडिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समूह की गतिविधियों को आगे बढ़ाने कहा। जन चौपाल में ग्रामीणों ने सिचाई हेतु बांध में गेट का निर्माण कर किसानों को फसल पकाने पानी देने की मांग की। सीसी रोड निर्माण कार्य व हाई स्कूल में साइकिल स्टैंड का लोकार्पण कर ग्रामीणों को सौगात दी। सीसी रोड निर्माण कार्य के लिये 5 लाख रुपये का भूमि पूजन किया। ग्रामीणों की महत्वपूर्ण मांगो को प्राथमिकता से कराने का आश्वासन दिया जिससे ग्रामीणों ने तालियां बजाकर कैबिनेट मंत्री का सम्मान किया। ग्राम बैहाकुंआ में ग्राम के प्रवेश द्वार से बाजे गाजे के साथ थिरकते हुए आगवानी किया। महिलाओं ने चौपाल स्थल पर पुष्प वर्षा की झड़ी लगा दी। कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार जन हितैषी सरकार है। गावो में खेलकूद प्रतियोगिता कराने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखेरने अपने संस्कृति को जीवित रखने राजीव युवा मितान क्लब का गठन कर एक वर्ष में एक लाख रुपये प्रदान कर खेल कूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। जिससे ग्रामीण बेहद ही प्रसन्न है। धन की कमी के कारण गांवों में खेल कूद का आयोजन नहीं हो पाता था। लेकिन अब राजीव युवा मितान क्लब की खाते में राशि आयेगी। जिससे आयोजन कराने में सफलता मिलेगी। हर दृष्टि से हमारी सरकार ग्रामीण विकास की परिकल्पना को साकार कर रही है। मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने कहा कि राजीव युवा मितान के माध्यम से ग्रामीण खेलकूद को बढ़ावा मिलेगा। जिससे युवाओं का विकास होगा। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा, जिला कांग्रेस महामंत्री हस्तीमल सांखला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल प्रजापति, जनपद सदस्य माधो गिरी गोस्वामी, राजाराम तारम,लक्ष्मी भोयर, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री मेघनाथ साहू, लोकनाथ निषाद, ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी गुलाब भंसाली ,सरपंच भरदा देवनारायण साहू, सरपंच बैहाकुआ संध्या चुरेंद्र सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *