google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

थाना अर्जुंदा पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी

cg24 आजतक न्यूज अर्जुन्दा :-


एक व्यक्ति को 30 पौव्वाअंग्रेजी गोवा के साथ पकड़ कर भेजा गया जेल मामला थाना अर्जुंदा क्षेत्र का है दिनांक 12.03.2022 को एक व्यक्ति तहसील कार्यालय अर्जुदा के पास मोटर सायकल में अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रहा है कि सूचना पर गवाह के साथ नया तहसील कार्यालय अर्जुदा के पास पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जहां एक व्यक्ति मोटर सायकल में अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रहा था। जिसे घेराबंदी कर पकड़े। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पुछने पर अपना नाम कोमल सिंह देवांगन पिता स्व० नीलकंठ देवांगन उम्र 57 वर्ष सा० गुरेदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद का रहने वाला बताया जिनके कब्जे से अवैध शराब बिक्री हेतु रखे एक सफेद मटमैला रंग के थैला अन्दर 30 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब प्रत्येक पौवा सीलबंद हालत में प्रत्येक पौवा मे 180 एम.एल. कुल जुमला 5.400 बल्क लीटर प्रत्येक पौवा कीमती 120 रूपये जुमला कीमती 3600 रूपये व बिक्री रकम 300 रूपये कुल जुमला रकम 3900 /- रूपये एवं मोटर सायकल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर क्रमांक CG07LK 3449 कीमती 30,000 रूपये मिला, जिसके संबंध में आरोपी कोमल सिंह देवांगन को धारा 91 जा.फौ. का लिखित नोटिस तामिल किया जो शराब बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं होना लिखकर दिये है। आरोपी कोमल सिंह देवांगन पिता स्व० नीलकंठ देवांगन उम्र 57 वर्ष सा० गुरेदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद के द्वारा अवैध रूप से शराब का बिक्री करते पाया जाना उक्त कृत्य धारा 34 (2).59 (क) आब एक्ट का घटित करना पाये जाने से उपरोक्त लिखे शराबों को मुताबिक जप्ती पत्रक के गवाहों के समक्ष जप्ती किया एंव जप्ती में से 04 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब को परीक्षण हेतु अलग कर जप्त शराब को पृथक पृथक शीलबंद किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से दिनांक 12.03.2022 के 10.30 बजे गिरफ्तार कर गिर की सुचना परिजन को दी गई, मामला अजमानतीय जुर्म होने से न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *