google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अनिला भेड़िया कैबिनेट मंत्री की सादगी ने होली मिलन समारोह में सबका दिल जीता,मंत्री अनिला भी सभी कार्यकर्ताओं के संग होली के रंग में रंगे और नगाड़े की धुन में थिरकी

cg24 आज़तक न्यूज

कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया महिलाओं के लिए प्रेरणा, एवं नारी शक्ति का परिचारक, लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा


कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने होली महोत्सव में आए समस्त कार्यकर्ताओं और नागरिक बंधुओं को होली महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि हमें आपसी मतभेद को भुलाकर हमें एकजुट रहते हुए कार्य करना है और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना है व अबीर गुलाल के रंग में हम सभी को एक साथ रंगना है उक्त बातें कैबिनेट मंत्री ने जनमानस को आशीर्वाद के रूप में कहीं और आगे उन्होंने यह भी कहा की कोविड-19 के चलते 2 वर्षों से होली त्यौहार का आयोजन प्रदेश में कहीं पर भी नहीं हो पा रहा था और उस संकट के घड़ी में हमारे छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल जी के मार्गदर्शन और सशक्त एवं सफल नेतृत्व के कारण कोरोना को हमने और आप सब ने मिलकर मात दी है उसी का परिणाम है की आज हम और आप सभी एक साथ होली महोत्सव मनाने जा रहे हैं इसकी आप सभी लोगों को मेरे तरफ से मेरे सरकार की तरफ से हमारे संगठन की तरफ से और नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों की तरफ से बहुत-बहुत बधाई देती हूं।
श्रीमती अनिला भेड़िया कैबिनेट मंत्री के मार्गदर्शन और नेतृत्व में होली मिलन समारोह 19 मार्च 2022 को संबलपुर रेस्ट हाउस डौंडीलोहारा का आयोजन किया गया जिसमें हमारे डौंडीलोहारा ब्लॉक और नगर पंचायत डौंडीलोहारा के सभी जनप्रतिनिधि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता यूथ कांग्रेस महिला कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी कार्यकर्ता और महिला समूह के माता बहने होली महोत्सव मनाने के लिए रेस्ट हो संबलपुर में अप्रत्याशित भीड़ के साथ इकट्ठा होकर माननीय कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक हर्ष उल्लास के साथ संगीत में वातावरण में मनाया गया जिसमें कैबिनेट मंत्री की सादगी कुशल व्यवहार आम नागरिकों को होली महोत्सव में देखने को मिला इस होली महोत्सव कार्यक्रम में चंद्रप्रभा सुधाकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद कैबिनेट मंत्री के मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा हस्तीमल जी सांखला महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद गोपाल प्रजापति अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा प्रकाश शर्मा अध्यक्ष जनभागीदारी समिति एकलव्य महाविद्यालय डौंडीलोहारा हमारे युवा नेता जतिन भेड़िया विकास लोढा कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा माधव गिरी गोस्वामी जनपद सदस्य संबलपुर क्षेत्र राजाराम ताराम जनपद सदस्य नगर पंचायत के प्रतिनिधि विद्या शर्मा उपाध्यक्ष शोहदरा देवांगन ममता शर्मा झुमुक लाल कोसमा संगीता नायर जिला उपाध्यक्ष ताराचंद जी लोढा अध्यक्ष जीवनदीप समिति डौंडीलोहारा विकास चोपड़ा अध्यक्ष नगर पालिका बालोद शिबू नगर अध्यक्ष नगर पालिका दल्ली राजहरा नेताम भांडेकर अध्यक्ष वन समिति डौंडीलोहारा भोला देशमुख पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा अनीता साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा गोपी साहू अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा सरोज पटेल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ डौंडीलोहारा मेघनाथ साहू महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा राजकुमार ग्वाल थान सिंह रावटे गुलाब भंसाली मीडिया प्रभारी राजेंद्र निषाद अध्यक्ष ब्लॉक युवा कांग्रेस कमलेश सिंह टॉक विधानसभा प्रभारी गुंडरदेही यूथ कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जॉन सेक्टर बुथ कमेटी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता पंचायत प्रतिनिधि सरपंच महिला स्व सहायता समूह की समस्त माताएं बहने मंजू यादव सरिता यादव दंतेश्वरी फाग मंडली डौंडीलोहारा महिला मानस मंडली रामनगर डौंडीलोहारा और छत्तीसगढ़ी वेशभूषा से सुसज्जित बिहाव गीत की प्रस्तुति देने वाली हमारे चिल्हाटी की बहने और पुलिस विभाग एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में भव्य रूप में होली मिलन समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रेम और भाईचारे के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया उक्त जानकारी गोपी साहू अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *