google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

होली है लेकिन, रंगों से खेले जिंदगी से नहीं : कुंवरसिंह संसदीय सचिव ने गाया फाग, नंगाङो पर थिरके युवा

cg24 आजतक न्यूज


देवरीबंगला / सुरेगांव के ग्रामीणों द्वारा आयोजित फाग प्रतियोगिता एवं भूमि पूजन के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर ने की। संसदीय सचिव ने फाग गीत गाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया उन्होंने कहा कि होली पर पुरानी बातों को भूल कर होली खेले। दोस्ती रखना हर किसी से नहीं माना कि आज होली है लेकिन, रंगों से खेले जिंदगी से नहीं। रंगोत्सव आपसी भाईचारा, प्रेम, व्यवहार एवं उत्साह का पर्व है। जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर ने कहा कि होली के दिन आपसी बेर भाव भूल कर गले मिलने का त्यौहार है। गांव में आज भी नगाड़ों के साथ फाग गायन की परंपरा है। हमारे इस परंपरा को युवा वर्ग हमेशा जिंदा रखें। कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, चेमन देशमुख ने भी संबोधित किया इस अवसर पर जनपद सदस्य टेमन देशमुख, सरपंच विष्णु नेताम, हरीश देशमुख, ग्राम पटेल राजीव देशमुख,इंदरमन देशमुख,भुपेश नायक,हजारी देशमुख, भोला देवांगन, खिलू कोठारी, टीकम भूआर्य, सौरभ देशमुख, नरेंद्र देशमुख, वेदराम दिल्लीवार, शिव देशमुख सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। संसदीय सचिव व विधायक ने सांस्कृतिक मंच, अतिरिक्त कक्ष निर्माण एवं हाई मास्क सोलर लाइट का भूमिपूजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *