google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

ग्राम चिपरा में एक दिवसीय सस्वर मानस गान सम्मेलन का उदघाटन मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद के मुख्य अतिथि मे सम्पन्न हुआ

कुसुमकसा — ग्राम चिपरा में एक दिवसीय सस्वर मानस गान सम्मेलन का उदघाटन मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद के मुख्य अतिथि मे सम्पन्न हुआ ,कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती कुमारी बाई भुआर्य ( सरपंच ग्राम पंचायत चिपरा) ,विशेष अतिथि राजाराम तारम (जनपद सदस्य डोंडी लोहारा) ,कुमान सिंह कुरेटी ,अनिल सुथार (पूर्व जनपद सदस्य कुसुमकसा ),जयप्रकाश पिस्दा ,उदेराम सिवना अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति हाईस्कूल चिपरा ,थे
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर बने राम दरबार मे विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया पंडित हेमकुमार शर्मा द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजा सम्पन्न कराया
मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद ने मुख्य अतिथि के आसंदी से आमजन को रामायण के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श को अपने जीवन मे चरितार्थ करने की बात कही साथ ही इस तरह से धार्मिक आयोजन से नई पीढ़ी को सत्य के रास्ते जीवन जीने का महत्व समझ मे आता है आयोजन समिति ने उक्त कार्यक्रम में रामायण प्रसार समिति शास्त्री चौक चिपरा ,माधुर्य मांस परिवार पोटियाडीह( धमतरी) ,जय गुरुदेव मानस परिवार कुडेरा दादर (गरियाबंद) ,दीप ज्योति बालिका मानस मंडली धनोरा(गुरुर) ,मोर मयारू मानस परिवार गुदगुदा(कुरूद) सहभागिता दर्ज करने की जानकारी दी

इस अवसर पर सस्वर मांस गान सम्मेलन समिति के विजय धनेंद्र अध्यक्ष , कलेन्द्र यामले उपाध्यक्ष हेमन्त यामले सचिव , किशोर भुआर्य सहसचिव , भागीराम नायक कोषाध्यक्ष ,भुखुराम रावटे ,नारायण रावटे ,रामाधर धनगुन, पतिराम यामले ,पनिका भंडारी ,सालिक धनेंद्र ,थानसिंग नायक ,तमेश सिन्हा ,टीकम सिवना ,हेमन्त सिवना ,मेहतर पिस्दा ,कमलदेव बारसागढे सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे ,कार्यक्रम का संचालन भुवन अलेन्द्र, भूपेंद्र धनेंद्र ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *