
cg24 आज़तक न्यूज़

डौंडी- ब्लाक कांग्रेस कमेटी डौंडी द्वारा आयोजित कार्यक्रम होली मिलन समारोह पर कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों , सक्रिय कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों तथा पुलिस प्रशासन द्वारा मंत्री अनिला भेड़िया का पुष्प गुच्छ व आत्मीय सम्मान के साथ जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया। सबसे पहले मंत्री भेड़िया ग्राम लिम्हाटोला के सर्व समाज भवन का लोकार्पण कर सीधे होली मिलन समारोह में शरीक हुई। जहां क्षेत्र के सभी कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों को होली पर्व की बधाई दी। वही डौंडी जनपद पंचायत के महिला जनप्रतिनिधियों, बुजुर्ग महिलाओं व महिला कार्यकर्ताओं के संग रंग- गुलाल लगाकर होली की सुमधुम गीतों पर मंत्री अनिला भेड़िया जमकर थिरकी। उनका नृत्य देखकर अन्य महिलाएं भी उनके साथ नृत्य करने होड़ लग गई। मंत्री भेड़िया ने उन्हें निराश नही किया और सबके साथ झूमकर नृत्य करने लगी।
टिकटिकी नृत्य ने सबका मन मोह लिया
डौंडी ब्लाक के ग्राम कुसुमटोला के टिकटिकी नृत्य, संचालक बुजुर्ग गहरुराम भुआर्य , महेश् राम साहू, जगीत राम कवलिया, चेतनलाल भुआर्य, कपिल कुमार चुरेन्द्र, कौशल कुमार भुआर्य, गिरधारी राम कवरिया ,मंगल सिंह भुआर्य द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में विलुप्त हो रही परंपरा पर जानदार प्रस्तुति देकर मंत्री अनिला भेड़िया सहित उपस्थित सैकड़ो लोंगो का ध्यानाकर्षण करते हुए मन मोह लिया। टिकटिकी नृत्य के संचालक 65 वर्षीय गहरुराम भुआर्य का कहना है कि वे इस संस्कृति को बचाने की दिशा में कार्य कर रहे है।
छ. ग. टीचर्स एसोसिएशन संघ ने मंत्री भेड़िया व भूपेश बघेल का जताया आभार
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ में पुनः पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा किया गया है जिससे पूरे छत्तीसगढ़ के अधिकारी कर्मचारियों की वर्षो पुरानी मांग पूर्ण होने जा रहा है। जिस पर डौंडी ब्लाक के छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन संघ, संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्यों ने ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र रावटे के नेतृत्व में मंत्री व क्षेत्रीय विधायक भेड़िया व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार प्रकट किया गया। वही मंत्री भेड़िया को पुष्पगुच्छ व शाल भेंटकर उनका सम्मान किया गया।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904