google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

उपभोक्ता संरक्षण के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

बालोद राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुसार जिला न्यायाधीश बालोद श्री के. विनोद कुजूर ,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के निर्देशानुसार श्रीमती सुमन सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के द्वारा लाटाबोर में आज दिनांक 26 मार्च 2022 को उपभोक्ता संरक्षण के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर सचिव श्रीमती सुमन सिंह के द्वारा भरण पोषण, महिलाओं के मौलिक अधिकार , मौलिक कर्तव्य , विधि के समक्ष समानता , धर्म जाति लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाना , लोक नियोजन में समान अवसर अनुच्छेद 16, प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण, घरेलू हिंसा के संबंध में जानकारी दी गई। उक्त अवसर पर पैरा लीगल वालंटियर श्री रमेश कुमार शर्मा , श्री देवेंद्र साहू, श्री दीपक साहू उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *