

गुंडरदेही cg24 आज़तक न्यूज
बड़ी खबर और सबसे पहले
सरकार की जय हो।
गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय में वैसे तो राज्य सरकार की कार्य प्रगति पर है परंतु गुंडरदेही मुख्यालय में कार्य करने वाले सब इंजीनियर जैसे कि पीडब्ल्यूडी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, आर ई एस विभाग में लगभग 20 सब इंजीनियर कार्यरत है। पर मुख्यालय में गिने चुने 2 लोग इंजीनियर ही रहते हैं। उसमें भी इंजीनियर गुंडरदेही के व्यापारियों से कोई तालुकात नहीं रखते। ऐसे में गुंडरदेही का व्यापार नीचे गिरते नजर आ रहे हैं। अधिकारियों के मुख्यालय में नहीं रहने का चिंता व्यापारियों को सता रहा है। विकास का बाधक बंन कर अधिकारी अपना कार्य कर रहे हैं।
आपको बता दें कि गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय के विकास के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत लगभग 7 सब इंजीनियर पदस्थ है, जिसमें कोई भी इंजीनियर मुख्यालय में नहीं रहते। इसी प्रकार गुंडरदेही मुख्यालय के जनपद पंचायत में संलग्न आर् ई एस विभाग में 5 सब इंजीनियर पदस्थ है जिसके मुख्यालय में नहीं रहने से मनरेगा कार्य सहित संबंधित निर्माण एजेंसी में विकास कार्य सही मापदंड पर नहीं हो रहा है। आगे आपको बता दें की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी का एक सपना था प्रधानमंत्री सड़क योजना, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हर गांव गांव को जोड़ने प्रधानमंत्री सड़क योजना का विस्तार के लिए जिला मुख्यालय के तर्ज पर ब्लॉक मुख्यालय में लगभग 7 सब इंजीनियर के हेड कार्यालय का स्थापना हुआ। वहीं पीएमजीएसवाई विभाग के 7 सब इंजीनियर मुख्यालय में नहीं रहने से अधिकांश सड़क निर्माण कछुआ चाल पर चल रहा है। तीनों विभाग के अधिकारी मुख्यालय में नहीं रहने के कारण आज राज्य व केंद्र सरकार की योजना धरातल पर नहीं दिख रहा हैं। इस पूरे मामले को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने पर उनका जवाब संतुष्टि जनक नहीं मिला।
पीडब्ल्यूडी के एसडीओ राजेश कुमार शर्मा से संपर्क करने पर उन्होंने कहा वर्शन लेने की हिसाब से यदि पूछ रहे हो तो मैं नहीं बता पाऊंगा। लेकिन हमारे इंजीनियर मुख्यालय में रहते हैं ऐसा कह कर उन्होंने अपना पल्ला झाड़ दिया। धरातल पर यदि कोई जिम्मेदार जांच अधिकारी मुख्यालय के जिम्मेदार गणमान्य नागरिक को पूछताछ किया जाए तो एक भी पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर मुख्यालय में नहीं रहते। साथ ही किसी व्यापारियों से जैसे किराना, कपड़ा, सोना-चांदी, बर्तन अन्य दुकानों से उनका कोई लेना-देना नहीं है जिससे गुंडरदेही नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में विकास प्रभावित हैं।
प्रधानमंत्री सड़क योजना कार्यालय में पदस्थ 7 इंजीनियर के मुखिया पटेल से संपर्क करने पर उन्होंने कहा हमारे विभाग में 7 सब इंजीनियर है जो मुख्यालय में रहते हैं। ऐसा कह कर उन्होंने पल्ला झाड़ दिया। पर धरातल पर उनका एक भी सब इंजीनियर नहीं रहते। सभी लोग दुर्ग भिलाई से आना-जाना करते हैं। जिससे प्रधानमंत्री सड़क योजना का कार्य कछुआ चाल पर चल रहे हैं।
आपको बता दें कि जनपद पंचायत में संलग्न आर ई एस विभाग में छह इंजीनियर पदस्थ है। जिसमें कोई भी इंजीनियर मुख्यालय में नहीं रहते। एक दिनेश कुमार नेताम इंजीनियर मुख्यालय में रहते हैं वह भी अधिकांश समय दुर्ग भिलाई से आना-जाना करते हैं सिर्फ क्वार्टर नाम मात्र है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904