google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

स्वास्थ्य व बहुउद्देश्यीय कर्मचारी संघ के प्रयासों से फार्मेसिस्ट व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति की वरिष्ठता सूची होगी जारी

स्वास्थ्य एवं बहुद्देश्यीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष श्री घनश्याम पुरी ने बताया गया की संघ लगातार डेढ़ वर्षो के प्रयासों से आज दिनांक 29 मार्च 2022 को फार्मेसिस्ट व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति वरिष्टता सूची जारी की जा रही है,इस सूची में जिस किसी कर्मचारी की वरिष्टता में नाम छूट गया हो या प्रथम नियुक्ति में कोई त्रुटि हो उसे तत्काल आकर एक सप्ताह में सी एम एच् ओ कार्यालय पहुँचकर अपना सुधार करवाये ,क्योंकि इसके पश्चात अंतिम सूची पदोन्नति सूची प्रसारित की जायेगी, संग़ठन के इस प्रयासों को सफल करने वाले लोकप्रिय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस .के.मडंल का संग़ठन बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित करता है।
जिन्होंने आते ही स्वास्थ्य एवं बहुद्देश्यीय कर्मचारी संघ के सम्मान कार्यक्रम में संग़ठन के द्वारा संघ के प्रांताध्यक्ष श्री पंकज पाण्डेय, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष वी एस रॉव, जिलाध्यक्ष घनश्याम पुरी, एवं बालोद जिले संघ के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के द्वारा मांग की गई थी जिस पर उन्होंने तत्काल अस्वाशन देते हुए कहा कि फार्मेसिस्ट व चतुर्थ श्रेणी की पदोन्नति मैं करूँगा और उसी अस्वाशन को उन्होंने पुरा किया ,
अतः आज के द्वारा जारी की जा रही वरिष्टता सूची के लिए संगठन संगठन के जिलाध्यक्ष घनश्याम पुरी, संग़ठन सचिव श्याम सुंदर देवांगन, महिला प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष मीता चैटर्जी, कोषाध्यक्ष अंजना राठौर, आर एम ए प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष सुनिल देवांगन,बालोद ब्लाक के बी पी एम श्री प्रवीण नायक , पदाधिकारी सदस्य श्री प्रकाश जोशी,वरिष्ट नेत्र सहायक अधिकारी श्री एम एल साहू ,रवि वर्मा ,कुशल साहू,जयपाल सिंह एम एल टी फनीस कुमार भुआर्य ,चतुर्थ श्रेणी के जिलाध्यक्ष शिवाना जी,प्रकाश साहू,व लिपिकीय साथी श्री सुरेंद्र सोनकर , दीपक साहू ,दिनेश सिंग, पी नायडू मैडम ,अस्वनी कुमार लारिया,रिंकू देवरणकर (जे एस ए),संघ के पूरे पदाधिकारीगण धन्यवाद ज्ञापित करता है ,और इस अवसर पर कर्मचारियों में हर्ष व उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *