google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कोटेरा में आयोजित हुआ अंगना म शिक्षा 2.0 कार्यक्रम सह मेला


शासकीय प्राथमिक शाला कोटेरा संकुल कोटेरा विकासखंड डौंडीलोहारा में अंगना म शिक्षा 2.0 कार्यक्रम सह मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 5 वर्ष से 8 वर्ष आयु वर्ग के आंगनबाड़ी व प्राथमिक शाला के कुल 83 बच्चों व 63 माताओं ने सहभागिता प्रदान की। कार्यक्रम में गतिविधि हेतु कुल 9 काउंटर बनाए गए थे जिसमें बौद्धिक व शारीरिक विकास हेतु संतुलन बना कर चलना, कूदना, पेपर फोल्डिंग, रंग पहचानना व मिलान करना, संख्या पहचानना, क्रम में व्यवस्थित करना, आकृति पहचानना, चित्र वाचन तथा गिनना आदि के लिए विविध क्रियाकलापों का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को घर में ही उपलब्ध घरेलू चीजों तथा आसपास की सामाग्रियों द्वारा सामान्य जानकारी जैसे गिनती, रंग पहचान, आकार पहचान, वर्गीकरण, आदि सिखाना है। कक्षा पांचवीं के छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना किया गया। विविध गतिविधि उपरांत स्मार्ट माता के रूप में आंगनबाड़ी से श्रीमती सुकृता बाई और प्राथमिक शाला कोटेरा से श्रीमती अनिता बाई का चयन किया गया। स्मार्ट माताओं को क्राउन पहना कर पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम निर्देशक शिक्षिका लता साहू, प्रभारी प्रधान पाठक कोमल सिंह ठाकुर, पवन बमबोड़े, नागेंद्र काठौर, नेवेन्द्र वर्मा, शिक्षिका निशा साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धात्री ठाकुर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेदेश्वरी ठाकुर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरस्वती पिस्दा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उमेश्वरी देवांगन, तथा माताएं भारती, गोपिका, नीलू, सेवती, जूही, सुकृता, सुनीता, मनीषा, पुष्पा, किरण, तोरण, चित्र रेखा, चंद्रिका, केसरी बाई, जयंती, सोनम, शहजादी बेगम, रजनी, गोमती, राही, उमा बाई, संगीता बाई, नेमीन बाई, अगसिया, पुनीता, गोदावरी, कविता बाई, टिकेश्वरी बाई, मोंगरा बाई, गायत्री बाई, ईश्वरी बाई, पिलेश्वरी, टोमिन, राजेश्वरी, अनीता बाई, दूज बाई, नर्मदा, फूलबती, कुंती, कैलाश बाई, आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उक्त जानकारी शिक्षिका निशा साहू ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *