

बस्तर से दिल्ली दरबार पहुंचे बस्तर भाजपा के कद्दावर नेताओं का शिष्टमंडल ने कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी जी एवं छत्तीसगढ़ के अन्य सांसद गणों के साथ रेल मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली श्री अश्वनी वैष्णव जी से भेंटकर रखी अधोलिखित मांग…
धमतरी कांकेर से जगदलपुर तक रेल विस्तारीकरण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति की रखी मांग। जिसका सर्वेक्षण कार्य 2017 में किया जा चुका है प्रशासकीय स्वीकृति भारत सरकार रेलवे विभाग के प्रत्याशा में है पुनः बस्तर के कद्दावर नेताओं ने धमतरी से कांकेर जगदलपुर रेल विस्तारीकरण की मांग कोप्रमुखता से रखा गया।
जगदलपुर से विशाखापट्टनम तक चलने वाली रेल का परिचालन नियमित किया जाना बस्तर के लिए बहुप्रतीक्षित मांग है। जिसे मंत्री जी से भेंट कर नियमित रूप से परिचालन करने की मांग शिष्ट मंडल द्वारा किया गया।
दुर्ग भिलाई से चलने वाली रेल खनन क्षेत्रों में प्रतिदिन दो चक्कर कर दल्ली राजहरा से अंतागढ़ तक चलाने की मांग की गई। जिसे मंत्री जी ने शीघ्र प्रारंभ करने की सहमति दिए ।
इस अवसर में श्री मोहन मंडावी जी सांसद कांकेर, श्री विजय बघेल जी सांसद दुर्ग ,श्री अरुण साव जी सांसद बिलासपुर श्री दिनेश कश्यप पूर्व सांसद बस्तर, सुश्री लता उसेंडी पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ श्री महेश गागड़ा जी पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़,श्री संतोष बाफना पूर्व विधायक जगदलपुर डॉक्टर सुभाऊ कश्यप पूर्व विधायक बस्तर, श्री कमल चंद भंजदेव पूर्व युवा आयोग के अध्यक्ष छत्तीसगढ़, श्री रूप सिंह मंडावी भाजपा जिला अध्यक्ष जगदलपुर,श्री बैदू राम कश्यप, सुश्री अनीता नेताम पूर्व जिला पंचायत सदस्य कोंडागांव, श्री अजेंद्र साहू महामंत्री भाजपा मंडल गुरुर आदि शिष्टमंडल में सम्मिलित।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904