
वनांचल क्षेत्र में जोरदार स्वागत से मन अभिभूत क्षेत्र की जनता का स्नेह हमारी सबसे बड़ी ताकत यह विश्वास की डोर हमेशा कायम रखूंगी :-श्रीमती बसंती बाला भेडिया

cg24 आजतक न्यूज -डौण्डी लोहारा :- जिला पंचायत विकास निधि से ग्राम बटेरा में बोर खनन एवं पंप स्थापना ,ग्राम पंचायत खैरकट्टा के आश्रित ग्राम अर्जुनी में बोर खनन एवं पंप स्थापना तथा सार्वजनिक शौचालय, खैरकट्टा के आश्रित ग्राम पुनारकसा में सार्वजनिक शौचालय का भूमिपूजन जिला पंचायत,बालोद सदस्य श्रीमती बसंतीबाला भेड़िया के मुख्य आतिथ्य में हुआ l ग्राम पंचायत भंवरमरा के आश्रित ग्राम उसरीटोला में जनसंपर्क का कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुई उसरीटोला के ग्रामीणों द्वारा प्राप्त आतिथ्य एवं स्वागत सत्कार से मन बहुत ही जादा प्रफुल्लित हुआ। ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया है जिसे समय रहते हर संभव पूरा करने का प्रयास करने की बात हमारे द्वारा कहा गया। उक्त अवसरों में प्रमुखरूप से जनपद सदस्यगण,ग्राम के सरपंचगण,ग्राम के प्रबुद्ध नागरिक एवं वरिष्ठ कांग्रेस गणेश रात्रे,और दिलीप बघेल उपस्थित रहे l


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904