google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आयोजन :- सुरेगांव में परिक्षेत्रिय साहू समाज ने मनाया करमा महोत्सव एवं महिला सम्मेलन, संसदीय सचिव बोले – आर्थिक स्थिति कमजोर होने से जो युवा आगे नहीं बढ़ पातें उनकी मदद जरूर करें

cg24 आजतक न्यूज


देवरीबंगला / शिक्षा के साथ मजबूत संगठन के बिना समाज का विकास नहीं हो सकता। समाज के अनेक प्रतिभाशाली युवक युवतियां आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आगे नहीं बढ़ पाते। जिनके सहयोग के लिए समाज को जागरूक होकर सहयोग देने की आवश्यकता है। ये बातें हाई स्कूल मैदान में आयोजित करमा महोत्सव एवं महिला सम्मेलन में संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद ने कही। समाज की महिलाओं ने शोभायात्रा निकाली। लोगों को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव निषाद ने कहा कि भक्त माता कर्मा समाज की कुलदेवी है। इसके अलावा दानवीर भामाशाह, राजीम माता तेलीन दाई के आदर्शों पर चलने से समाज में तरक्की एवं खुशहाली आएगी। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर आदर्श स्थापित करें। महोत्सव व सम्मेलन को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर ने कहा कि साहू समाज एक संगठित समाज है। उनमें राजनीतिक चेतना है। साहू समाज ने कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सम्मेलन को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, अहिल्या साहू, चेमन देशमुख, हेमंतकुमार साहू तथा विष्णुप्रसाद साहू ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में एक जोड़ी आदर्श विवाह भी संपन्न हुआ। परीक्षेत्रीय करमा महोत्सव व महिला सम्मेलन में 18 गांव के समाज प्रमुख, ग्रामीण महिलाएं तथा जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, जनपद सदस्य टेमन देशमुख, सरपंच पुष्पा साहू, विष्णु नेताम, दुर्जन साहू, इंदरमन देशमुख, भूपेश नायक, यादराम साहू, सेवाराम साहू, अशोक मोहनमाला, हजारी देशमुख उपस्थित थे। संसदीय सचिव में साहू समाज का सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा कीl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *