google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री विभूति भूषण पांडेय,प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र वर्मा सहित,दुर्गावाहिनी की प्रांत संयोजिका सुश्री रंजीता दास ,आरती साहू दल्ली राजहरा पहुँच,संगठन की बैठक ली

दल्ली राजहरा शहर विश्व हिंदू परिषद ने प्रथम बार दल्ली राजहरा आगमन पर छत्तीसगढ़ प्रांत के मंत्री विभूति भूषण पांडेय, छत्तीसगढ़ प्रांत संगठन मंत्री संघ प्रचारक जितेंद्र वर्मा, सुश्री सौम्या रंजीता प्रांत संयोजिका दुर्गावाहिनी छत्तीसगढ़, सुश्री आरती साहू सह प्रांत संयोजिका छत्तीसगढ़ का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया ।

दल्ली राजहरा :-विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत के मंत्री विभूति भूषण पांडेय, छत्तीसगढ़ प्रांत संगठन मंत्री संघ प्रचारक जितेंद्र वर्मा, सुश्री सौम्या रंजीता प्रांत संयोजिका दुर्गावाहिनी छत्तीसगढ़, सुश्री आरती साहू सह प्रांत संयोजिका छत्तीसगढ़ आज एकदिवसीय संगठन दौरे पर बालोद जिला के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता के निज निवास डौण्डी लोहारा पहुंचे व संगठनात्मक चर्चा की उपरांत सभी प्रांतीय पदाधिकारी दल्ली राजहरा पहुंचे व अटल योग सेवा भवन में दल्ली राजहरा विहिप,बजरंग दल व मातृशक्ति व दुर्गावाहिनी की बहनों के साथ बैठक की। दल्ली राजहरा आगमन पर विहिप सहित अन्य हिंदू संगठनों ने जोरदार स्वागत किया ।

प्रांत मंत्री विभूति भूषण पांडेय,व प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र वर्मा ने बैठक में विहिप के तीनों आयामों के प्रशिक्षण वर्ग की जानकारी दी व सभी से आव्हान किया कि आने वाले समय मे आयोजित इस महत्त्वपूर्ण वर्ग में शामिल हो विहिप के दायित्त्ववान कार्यकर्ताओं का वर्ग प्रशिक्षण राजनांदगांव में वही मातृशक्ति संगठन का जगदलपुर में तो बजरंग दल का बिलासपुर में व दुर्गावाहिनी की बहनों का वर्ग महासमुंद में आयोजित किया जा रहा है।

दुर्गावाहिनी की प्रांत संयोजिका सूश्री रंजीता दास ने महिला शक्ति से कहा कि आज संगठन के आयोजित होने वाले इन प्रशिक्षण वर्गों में बहनों को भी शामिल होकर संगठन की नीतियों सिद्धांतो को जानकर देशहित में समाज धर्म हित मे काम करने की आज अत्यंत आवश्यकता है । आज महिलाएं अबला नही सबला बनकर देश के लिए आगे आकर कार्य कर रही है। बहनों को सभी प्रकार से प्रशिक्षण की आज महती आवश्यकता है।

आज दल्ली राजहरा आगमन पर विहिप के शहर अध्यक्ष मेवालाल पटेल, जिला कार्य.अध्यक्ष विजयभान,जिला मातृशक्ति संयोजिका श्रीमती सत्या साहू, जिला उपाध्यक्ष राज सोनी, जिला उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तब, जसवंता नायक,बजरंग दल जिला संयोजक सतीश विश्वकर्मा, विहिप जिला सहमंत्री महेंद्र सोनवानी, बजरंग दल जिला सह संयोजक उमेश सेन, शहर कार्य.अध्यक्ष कृष्णा जायसवाल, शहर मंत्री शंकर साहू,बजरंग दल शहर संयोजक शशांक तिवारी,सह मंत्री अर्जुन राय, शहर मातृशक्ति शहर संयोजिका जानकी यादव,सह संयोजिका नंदा पसीने, प्रमिला पारकर पार्षद,ममता नेताम गौरीशंकर, दुष्यन्त राजपूत,इशू कुमार,मनीष पाठक,सोमेश जायसवाल, सोनिया सिंग, सहित अन्य बहने व युवा साथी बैठक में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *