google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

संजारी में सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत 48 बालिकाओं को सायकल वितरित किया गया, शाल प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष सहित सदस्यों की रही उपस्थिति

संजारी में सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत 48 बालिकाओं को सायकल वितरित किया गया, शाल प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष सहित सदस्यों की रही उपस्थिति,
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संजारी में सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत सत्र 2020-21 के 24 बालिकाओं व सत्र 2021-22 के 24 बालिकाओं कुल 48 बालिकाओं को सायकल वितरित किया गया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष सदासिंह खुटियारे, सरपंच अर्जुनसिंह ठाकुर, संस्था की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती पद्मा कोठारी, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यगण उत्तम यदु, कार्तिक राम खरे, मोहन लाल भुआर्य, ग्राम पटेल श्याम लाल कमरिया, राम लाल इंदौरिया, उप सरपंच गणेश्वर रावटे, नेहरू भुआर्य, श्रीमती बबीता दीवान, श्रीमती अर्पना वर्मा, श्रीमती मीनाक्षी आर्य, श्रीमती किरण शिवाने, आलोक विश्वकर्मा, शिवेन्द्र बहादुर साहू, श्रीमती उर्मिला तारम, श्रीमती रीमा सोरी, श्रीमती नंदिनी जोशी, देवी लाल ठाकुर, दिनेश धरमगुडे, सुधीर कुमार यादव, गिरिजा बाई भुआर्य आदि उपस्थित थे। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की बैठक में शासन द्वारा प्राप्त राशि के पीएफ एम एस के माध्यम से व्यय में आ रही तकनीकी समस्याओं पर चर्चा, तथा कार्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संजारी के सहायक ग्रेड तीन संजय कुमार देवांगन जो वर्तमान में उप तहसील देवरी में संलग्न है उनके संलगनीकरन समाप्त कर वापस मूल संस्था संजारी में वापस लाने पर चर्चा उपरांत प्रस्ताव पारित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *