
cg24 आज़तक न्यूज
दल्लीराजहरा/डोंडी:- विश्व हिन्दु परिषद,बजरंग दल एंव सर्व हिन्दु सनातन धर्म के तत्वावधान मे हिन्दुओ के अराध्य मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीरामचंद्र जी जन्म उत्सव रामनवमी का पर्व दल्लीराजहरा राजहरा सहित चिखलाकसा व ग्रामीण अंचलो मे धूमधाम से मनाया गया|रैली का नेतृत्व विश्व हिंदु परिषद दल्लीराजहरा के कार्यकारी अध्यक्ष विजयभान सिंह विशाल मोटवानी,सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे एंव विश्व हिंदु परिषद के नगर अध्यक्ष.. मेवालाल पटेल के .दिशानिर्देश एंव मार्ग दर्शन मे किया गया|
रामनवमी के पावन अवसर पर नगर ..के वार्ड क्रं.13 घोडा मंंदिर लोडिंग क्वार्टर क्षेत्र से ..लगभग 11 बजे..मंदिर मे आराध्य देव भगवान श्रीराम चंद्र जी की प्रतिमा एंव मूर्ति की विधिवत पूजा अर्चनाकरने पश्चात वाहन रैली कोण्डे पावर हाऊस शहीद चौक वीरनारायण सिंह चौक पेट्रोल पंप से मांईस ऑफिस चौक 256 चौक , पंडर दल्ली .चौक जैनभवन व्याहा गुप्ता चौक..से.मुख्य मार्ग होते हुए न्युबस स्टैंड .चौक से..चिखलाकसा नगर पंचायत.. अटल चौक होकर भ्रमण कर कोकान घाटी स्थित मां जगदंबे मंदिर पहुचां जहॉ वाहन रैली मे शामिल रामभक्तों ने कोकान मंदिर मे विशेष पूजा अर्चना कर ..सनातन समाज एंव धर्म रक्षा के लिए…आशीर्वाद लियाlतदोपरांत रामनवमी पर आयोजित वाहन रैली भगवान राम जी का जयकारा लगाते हुए ठेमाबुजुर्ग ग्राम पंचायत स्थित ऐतिहासिक मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचा जहाँ क्षेत्र के बारहगहिया सुप्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर मे विधिवत पूजा अर्चना कर अंचल मे लोगो के सुख समृद्धि एंव धर्मरक्षा के लिए आशीर्वाद ..मांगा.
तदोपरांत मोटर साईकिल रैली पद्देटोला सिंगनवाही पेंड्री पचेडा होकर ग्राम पंचायत पटेली पहुंचा जहां ग्रामीणों द्वारा भगवान राम लखन मां सीता एंव राम भक्त हनुमान जी की चैतन्य झांकी द्वारा भगवान राम जी के आदर्शों की प्रस्तुति देकर पूरे गांव के माहौल को अध्यात्मिक भाव भक्ति से भर दिया साथ ही गांव के कुछ हिंदु विरोधी तत्वों को सावधान कि सनातन समाज एंव हिंदु देवी देवताओं का यदि अपमान किया गया तो सनातन समाज इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगाविदित हो कि ग्राम पटेली मे आयोजित रामचरित मानस गान प्रतियोगिता को कुछ एक विधर्मियों के द्वारा बंद कराने का कुप्रयास किया था उन्हें सनातन धर्म रक्षको ने साफ चेतायाlइसके उपरांत राम भक्तो एंव सनातन हिन्दु धर्म सेना की रैली डौंडी ब्लाक के अंतर्गत ग्राम भर्रीटोला पहुचां जहां विगत नौ दिनो से आयोजित सुमधुर भगवत गीता पाठ एंव प्रवचन समारोह मे उपस्थिति होकर ग्रामीणों एंव आयोजन समितियों का हौसला बढाया.. साथ ही..दिव्य भगवत गीता पाठ के प्रवचन कर्ता महराज जी से आशीर्वाद प्राप्त कर भाव भक्तिपुर्ण गीत संगीत पर सनातन धर्म सेना एंव ग्रामीण जन .झूमने नाचने लगे इससे समूचे गांव का माहौल राममय हो गयाlग्रामीणो द्वारा वाहन रैली से भर्रीटोला पहुंचे रामभक्तों के लिए विशाल भोग भंडारा का आयोजन किया गयाजहाँ लोगो ने महाप्रसादी प्राप्त किया lरामनवमी के अवसर पर डौण्डी ब्लॉक मे पहला ये अवसर था जहाँ दल्लीराजहराके लगभग 200 से अधिक मोटरसाइकिल.. मे लोग सवार होकर .पूरे ग्रामीण अंचल मे ..धर्म जागरण के लिए….रैली निकालकर ग्रामीण लोगो अपने धर्म समाज .परिवार एंव राष्ट्र के लिए जागृत करने का..सफलतापूर्वक ..पुनीत कार्य किया
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904