google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय पहुंचे पाटेश्वरधाम,राजयोगी बाबा को दी विनम्र श्रद्धांजलि

cg24 आज़तक न्यूज

भाजपा के प्रदेश महामंत्री(संगठन) पवन साय ने जामडी पाटेश्वर धाम में संत रामजानकी दास महात्यागी राजयोगी बाबा जी को श्रद्धांजली अर्पित किया तथा संत श्री रामबालक दास महात्यागी जी से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त किया।

डौंडी लोहारा – स्थानीय जामडी पाटेश्वर धाम के पीठाधीश्वर स्व.राजयोगी बाबा के देवलोकगमन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय जामडी आश्रम पहुचे। श्री साय ने दिवंगत राजयोगी बाबा को श्रद्धांजली अर्पित किया तथा उनके शिष्य संत राम बालक दास महात्यागी से भेंटकर कर अपनी संवेदना व्यक्त किया।
श्री साय ने संत राजयोगी बाबा के देवलोकगमन को धर्म के लिए अपूरणीय छती बताया ।श्री साय ने कहा कि राजयोगी बाबा ने अपना पूरा जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था। स्व.राजयोगी बाबा के बताए रास्ते पर हम सभी को चलकर समाज मे समभाव तथा सदभावना लाने के कार्य को गति प्रदान करना होगा। श्री साय ने कहा कि संत रामबालक दास महात्यागी भी गौरक्षा तथा लोक कल्याण के लिए हमेशा आगे रहते है उनके इस अभियान को हमारा सदैव सहयोग बना रहेगा। ताकि धर्म की अगुवाई में समाज का कल्याण हो सके।इस अवसर पर जिला मंत्री भाजपा जयेश ठाकुर ,जिला पंचायत सदस्य होरी लाल रावटे तथा मछुवा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी शिव धरम गुडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय ने संत रामबालक दास महात्यागी से दिवंगत राजयोगी बाबा के शोक कार्यक्रम की जानकारी एवम रूपरेखा से अवगत हुए।संत रामबालक दास महात्यागी ने श्री साय को बताया कि आगामी 19 अप्रैल को दशगात्र सम्पन्न होगा । जामडी पाटेश्वर आश्रम में आयोजित दशगात्र पर अनेकों अनुयायी तथा भक्तगण केश समर्पण करेंगे। तथा संत समाज के रीति नीति अनुसार मुख्य कार्यक्रम आगामी 25 अप्रैल को षडसी कार्यक्रम के रूप में जामडी आश्रम में सम्पन्न होगा जिसमेदेश भर के संत तथा अनुयायी उपस्थित रहेंगे।इस कार्यक्रम में लगभग 1 लाख लोगों के उपस्थित रहने की संभावना बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *