google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित

महासमुन्द – छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता महासमुन्द जिले के अन्तर्गत ग्राम रोहिना विकास खण्ड बसना तहसील बसना थाना सरायपाली में दिनांक 14 अप्रैल 2022 को कबड्डी स्पर्धा का आयोजन रखा गया है. जिसमें प्रथम पुरस्कार 10001/- ट्राफी प्रयोजक श्री हेमकुमार गढ़तिया जी रेलवे पुलिस भिलाई छ. ग., द्वितीय पुरस्कार 7001/- ट्राफी प्रयोजक स्व. श्री फगुलाल गोरियार जी की स्मृति में सुपुत्र डां. अनिल गोरियार जी, तृतीय पुरस्कार 5001/- ट्राफी प्रयोजक श्री बिरीकलाल साहू छिर्राबहरा, चतुर्थ पुरस्कार 3001/- ट्राफी प्रयोजक श्री सादराम अजय गुरुजी मधुबन, बेस्ट आलराउंडर प्रयोजक श्री उमेश प्रधान सरपंच ग्राम पंचायत बम्हनी पिथौरा, बेस्ट रेडर प्रयोजक श्री नागेश हार्डवेयर भगत देवरी, बेस्ट डिफेंडर प्रयोजक श्री तिरथराम पटेल संकुल समन्वयक खोकसा द्वारा प्रदान किया जा रहा है.
रोहिना में कबड्डी स्पर्धा का आयोजन 1988 से प्रारंभ हुई है, जो कि लगातार 35 वर्षों से जारी है. अंचल में कबड्डी स्पर्धा को लेकर अंचलवासी कबड्डी देखने के लिए उत्साहित रहते हैं. रोहिना में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता को देखने के लिए आस-पास से भारी संख्या में कबड्डी व खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ती है. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राज्य के ख्याति प्राप्त बड़ी-बड़ी दिग्गज शुमार टीमें हिस्सा लेती है और राज्य एवं राष्ट्रीय खिलाड़ीयों को शिरकत करने का मौका मिलता है, जिससे खेल प्रेमियों को खेल का भरपूर आनंद लेने का अवसर मिलता आ रहा है. युवा आजाद समिति रोहिना द्वारा 35 वर्षों से कबड्डी टूर्नामेंट आयोजित कर बहुत बड़ी कीर्तिमान स्थापित किया है जिसके लिए समिति के समस्त सदस्य और ग्रामवासी व खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं. प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अप्रैल 2022 तक निर्धारित है. प्रवेश शुल्क 100/- रखा गया है.

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय कबड्डी
प्रतियोगिता रोहिना का उद्घाटन समारोह शाम 5:00 बजे, उद्घाटन समारोह के मुख्य माननीय श्री अतिथि आशिष वासनिक जी थाना प्रभारी सरायपाली, अध्यक्षता माननीय श्री रामप्रसाद बघेल जी तहसीलदार बसना, विशिष्ट अतिथि माननीय श्री रुपेश कुमार जी समाजसेवी, माननीय श्री बिरीकलाल साहू जी छिर्राबहरा, माननीय श्री सादराम अजय गुरुजी के कर कमलों से सम्पन्न होगा.
समापन समारोह रात्रि 9:00 बजे, समापन समारोह के मुख्य अतिथि माननीय श्री सम्पत अग्रवाल जी संस्थापक निलांचल सेवा समिति, अध्यक्षता माननीय श्री गजेन्द्र साहू जी अध्यक्ष नगर पंचायत बसना, विशिष्ट अतिथि माननीय श्री हेमकुमार गढ़तिया जी रेलवे पुलिस भिलाई छ. ग., माननीय श्री युगल किशोर प्रधान जिला सदस्य भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ महासमुन्द, माननीया श्रीमती चातुरी डिग्री लाल नंद जी प्रदेश अध्यक्ष चौहान सेना के करकमलों से सम्पन्न होगा. खेल प्रति लोगों में भारी उत्साह है. उक्त जानकारी कबड्डी के राष्ट्रीय ctएम्पायर व युवा आजाद समिति रोहिना के संरक्षक एवं क्षेत्रीय खेल विकास समिति सरायपाली के उपाध्यक्ष श्री केशव सेठ जी ने दी. रिपोर्ट जीत तिवारी महासमुन्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *