google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर भाजपाइयों ने लगाए भीमराव अंबेडकर अमर रहे के नारे

बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर भाजपाइयों ने लगाए भीमराव अंबेडकर अमर रहे के नारे!
देश के प्रथम कानून मंत्री सिम्बाल ऑफ नॉलेज डॉ भीमराव अंबेडकर की 131वी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के तय कार्यक्रमानुसार भाजपा मंडल अर्जुन्दा के कार्यकर्ताओं ने अर्जुनी टिकरी स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुवे भाजपा महामंत्री विश्वास जीतू गुप्ता में कहा कि वह सख्शियत बाबा साहेब ही थे जिन्होंने जाती प्रथा का पूर्ण रूप से उन्मूलन कर इंसानियत की नींव रखी।बाबा साहेब में गांधी का सपना महात्मा बुद्ध की करुणा समाहित थी।उन्होंने सामाज के शोषित वर्ग के लिए जो कार्य किये आज उसका ही परिणाम है कि अनेकता में एकता का सूत्र पिरोये भारत का डंका पूरे विश्व मे बज रहा है।
वही जिला किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष रोमन सोनकर व जिला भाजयुमो मंत्री ओसाभ यादव ने कहा कि हम सब को बाबा साहब अंबेडकर के बताए गए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। अंबेडकर जी के विचारों पर चलने वाला एकमात्र राजनीतिक दल भाजपा ही है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं राज्य सरकारों ने बाबा साहब की स्मृतियों से जुड़े स्थानों को सहेजकर पंचतीर्थ का निर्माण किया है। वास्तव में पंचतीर्थ का निर्माण ही महामानव को सच्ची श्रृद्धांजलि है।
जिला भाजयुमो मीडिया प्रभारी पंकज चौधरी व भाजयुमो मंडल महामंत्री देवेंद्र साहू ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने ना सिर्फ देश के संविधान को बनाया बल्कि समरसता के उस भाव को भी आगे बढ़ाया है, जो भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। अंबेडकर ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने देश की अखंडता एवं एकता के लिए सतत प्रयास किया, उन्होंने ऐसे संविधान का निर्माण किया जिसमें से सभी वर्गों को समानता का भाव मिले।
इस अवसर पर भाजपा महामंत्रीव सांसद प्रतिनिधि अर्जुन्दा विश्वास जीतू गुप्ता,जिला किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष रोमन सोनकर,जिला भाजयुमो मंत्री ओसाभ यादव,जिला भाजयुमो मीडिया प्रभारी पंकज चौधरी,भाजयुमो मंडल महामंत्री देवेन्द साहू सहित युवा कार्यकर्ता पवन सिन्हा, सुनील पौसर्या, गिरीश पाटिल,रवि चौहान,संतोह पाटिल,निरंजन मेश्राम सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *