google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आखिर दोषी कौन ? सभी कह रहे दोषियों पर कार्यवाही हो निर्माणकर्ता,इंजीनियर,या भुगतानकर्ता या कार्य के सत्यापन करने वाले

डौण्डी लोहारा :- लंबे समय से चर्चा में रहे बालोद जिला का महिला बाल विकास विभाग जिनके आंगनबाड़ी केंद्रों में खनिज मद के अंतर्गत टाइल्स लगाने का कार्य किया गया था और यह कार्य अधिकतर आंगनबाड़ियों में किया गया है। कार्य के शुरुआती समय मे ही ऐसे कार्यो को लेकर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने आवाज उठाया था व गड़बड़ी करने की बात कही थी तब न क्षेत्रीय विधायक की पहल नजर आई न ही जिला प्रशासन ने इन बातों कार्यवाबी।पर गौर करना उचित समझा इसी बातों का फायदा निर्माणकर्ता कहे या सम्बंधित एजेंसी ने कार्यो में कर दी जमकर लापरवाही और इस लापरवाही का अंजाम आज क्षेत्र के भोले भाले बच्चो को सर में जख्म लेकर चुकाना पढ़ रहा है।

बड़ी बात यह कि जिन लोगो ने गड़बड़ी की शिकायतों पर समय रहते ध्यान नही दिया बच्चो के घायल होने की खबरों के बाद तेजी से सक्रिय हो गए और बयानबाजी शुरू कर दी कि दोषियों के खिलाफ कार्यवाही हो घटना होने के बाद वही राजनीतिक बयानबाजी फिर जांच और मामले में कार्यवाही कि खानापूर्ति जबकि आंगनबाड़ियों में पूर्व में भी ऐसे घटना हो गई है। विभाग को चाहिए कि आंगनबाड़ियों में हुए निर्माण कार्यो की बड़े स्तर पर जांच कराकर यह देखे की और केंद्रों में तो ऐसे स्थिति नही बनी हुई है।

आखिर दोषियों पर कार्यवाही हो यह बात तो बिल्कुल सही की कार्यवाही हो लेकिन इस कार्यवाही की जद में कौन कौन होंगे किसकी कितनी भागादारी है।

ऐसे गलत कार्यो को शह देने वाले आखिर कौन कौन है। ? खैर यह तो आने वाले समय मे सब के सामने होगा लेकिन घटना के बाद यह सिर्फ कागजी कार्यवाही साबित न हो क्योंकि मामले में हमारे छोटे छोटे नौनिहालों बच्चो की जिंदगी से जुड़ा हुआ है। आगे इस प्रकार की घटना और न हो यह सुनिश्चित करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *