
Cg24 आज़तक न्यूज –
छतीसगढ़ राजधानी रायपुर में संविदा विद्युत कर्मचारी संघ द्वारा विगत 45 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से 2 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा था। तय कार्यक्रम के मुताबिक कर्मचारी सीएम हाउस घेराव करने निकले थे, रातभर पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें बुढ़ा तालाब परिषर पर रोके रखा, परन्तु सुबह होते ही झूठ का सहारा लेते हुए उन निर्दोष आंदोलनकारियों पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज कर दिया जाता है। उक्त विषय पर सांसद प्रतिनिधि बालोद श्री मोरध्वज साहू ने कहा कि इस प्रकार से आंदोलन को कुचलने के लिए छ्त्तीसगढ़ सरकार बल का प्रयोग कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। आंदोलनकारियों को हाथ पीछे रखकर घुटनो के बल बैठाकर अपराधी की तरह उनसे व्यवहार किया जा रहा है, इतनी बर्बरता की जा रही है यह पूर्ण रूपेण अमानवीय कृत्य है। याद रखिये मुख्यमंत्री जी जो जनता आपको पूर्ण बहुमत देकर सत्ता में बैठा सकती है वो हटा भी सकती है। आगे श्री साहू ने कहा कि प्रदेश के संविदा विद्युत कर्मचारी पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, उनके साथ इस प्रकार के अमानवीय व्यवहार होने की आशा नही थी।
आज हर मोर्चे पर कांग्रेस की निकम्मी सरकार विफल हो चुकी है। धान खरीदी में विलंब हो जाता है, बारदाने की कालाबाज़ारी हो होती है, बालोद जिले में पुलिस वालों पर रेत माफिया चाकू चला देते हैं, बिलासपुर में व्यापारी पर दिनदहाड़े गोली चल जाती है, बालोद जिले में ही खराब गुणवत्ता वाले आंगनवाड़ी भवन निर्माण के चलते टाइल्स गिरने से बच्चे घायल हो जाते हैं, लकड़ी तस्कर गृहमंत्री का धौंस देकर दबंगई करते हैं, स्वामी आत्मानंद विद्यालय में नियुक्तियों में भ्रष्टाचार दिखाई पड़ता है, ऐसे और भी कुकृत्य हैं वर्तमान सरकार के। अब जनता को तय करना है कि ऐसी सरकार को वह कैसे जवाब दे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904